Rajasthan: 'नाइट पार्टियों में महिलाओं के साथ डर्टी डांस करते हैं रविंद्र सिंह भाटी'-गोविंद डोटासरा
Govind Dotasara vs Ravindra Singh Bhati on Dance: 'रविंद्र सिंह भाटी नाइट पार्टियों में महिलाओं के साथ अश्लील डांस करते हैं' यह कहना है राजस्थान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का।
पीसीसी चीफ डोटसरा ने लोकसभा चुनाव 2024 में बाड़मेर-जैसलमेर सीट से निर्दलीय उम्मीदवार रविंद्र सिंह भाटी ने तंज कसा है। वजह है भाटी द्वारा मंच से गोविंद सिंह डोटासरा के तौलियां डांस पर सवाल उठाना।

दरअसल, पिछले दिनों गोविंद सिंह डोटासरा कांग्रेस उम्मीदवार उम्मेदाराम बेनीवाल के समर्थन में चुनाव प्रचार करने बाड़मेर गए थे तब बाड़मेर के आदर्श स्टेडियम में मंच पर हाथों में गमछा लेकर जबरदस्त डांस किया था, जो वायरल भी हुआ।
फिर चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए रविंद्र सिंह भाटी डोटासरा के गमछा डांस पर सवाल उठाते हुए कहा कि 'मंच पर ठुमके लगाकर क्या साबित करना चाहते हो। जनप्रतिनिधि का काम होता है जनता की सेवा करें ना कि मंच पर पवित्र अजरख (गमछा) लेकर नाचे'
भाटी के इस बयान पर मीडिया से बातचीत में गोविंद सिंह डोटासरा ने पलटवार करते हुए कहा कि मैं डांसर नहीं हूं। ना कभी जिंदगी में डांस किया। बाड़मेर में लोकदेवता रामदेवजी का भजन चल रहा था। भजन पर नाचकर उनके प्रति सम्मान दिखाया था। अजरख का अनादर करने का सवाल ही नहीं उठता।
डोटासरा ने यह भी कहा कि जो इंसान नाइट पार्टियों में महिलाओं के साथ अश्लील डांस करता हो, उसे लोक देवता के भजन पर किए डांस पर सवाल उठाने का अधिकार नहीं है।
उल्लेखनीय है कि बाड़मेर की शिव सीट से निर्दलीय चुनाव जीतने के बाद रविंद्र सिंह भाटी ने लोकसभा चुनाव 2024 में ताल ठोक रखी है।
लोकसभा चुनाव में भाजपा ने मौजूदा सांसद व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी को टिकट दे रखा है कि जबकि कांग्रेस ने आरएलपी छोड़कर आए उम्मेदराम बेनीवाल पर दांव लगा रखा है।
बाड़मेर-जैसलमेर संसदीय सीट से निर्दलीय नामांकन भरकर रविंद्र सिंह भाटी ने मुकाबले को रोचक बना दिया। चार अप्रैल को रविंद्र की नामांकन रैली में उमड़ी भीड़ की चर्चा दिल्ली तक हुई।












Click it and Unblock the Notifications