Train Accident News: राजस्थान के बूंदी में बेपटरी हुई मालगाड़ी, 3 घंटे बाद शुरू हुआ दिल्ली-मुम्बई रेलवे ट्रैक

Rajasthan Train Accident News: देश में लगातार ट्रेनों के बेपटरी होने से हादसों का सिलसिला जारी है। आज भी राजस्थान के बूंदी में मालगाड़ी के 3 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे की सूचना के बाद बूंदी से लेकर कोटा और जयपुर से लेकर दिल्ली तक हड़कंप मच गया।

हाल ही में हुई झारखंड में भीषण रेल हादसे के बाद भी रेलवे मंत्रालय सबक नहीं ले रहा है। लापरवाहियों से हादसों का सिलसिला लगातार चल पड़ा है। आज राजस्थान के दिल्ली-मुम्बई रूट पर बूंदी में मालगाड़ी के 3 डिब्बे पटरी से उतर गए।

रेलवे मंत्रालय और अधिकारी लगातार हादसों पर सबक लेने का दावा कर रहे है लेकिन यह सिलसिला लाख कोशिशों के बाद भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। झारखंड में हुए भीषण रेल हादसे के बाद आज फिर मंगलवार को राजस्थान में भी ट्रेन के डिरेल होने की घटना सामने आई है।

goods-train-derailed-in-bundi-rajasthan-delhi-mumbai-railway-track-resumed-after-3-hours

बूंदी जिले में दिल्ली-मुंबई रूट पर मालगाड़ी के 3-4 डिब्बे पटरी से उतर गए। जानकारी में सामने आया है कि गुडला रेलवे स्टेशन के पास का मामला है। डिब्बे पटरी से उतरने के बाद उस रूट पर यातायात प्रभावित हो गया है। हनुमानगढ़ सहित कई पैसेंजर ट्रेन रास्ते में अटक गईं।

जानकारी के अनुसार बूंदी जिले के केशवरायपाटन थाना इलाके से होकर गुजर रही दिल्ली मुंबई रेलवे लाइन पर मंगलवार देर शाम करीब सवा पांच बजे कोटा से दिल्ली की ओर जा रही मालगाड़ी की करीब 3-4 डिब्बे गुड़ला रेलवे स्टेशन के समीप बेपटरी हो गई।

मालगाड़ी के डिब्बों में ऑटोमोबाइल संबंधित सामान भरे हुए थे। हादसे की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।

करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बेपटरी हुई मालगाड़ी के डिब्बों को दुरूस्त कर रेलवे ट्रेक सुचारू करवा दिया गया है। सबसे खास बात है कि इन दिनों दिल्ली मुंबई रेलवे लाइन पर कोटा मंडल में वंदे भारत का ट्रायल भी चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+