शादी में लड़कियों को छेड़ने पर चल गई गोलियां, दो महिलाओं समेत 6 बाराती घायल
Bharatpur News, भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर जिले के कामां कस्बे की करतार कॉलोनी में में रविवार रात को बारात की निकासी के दौरान झगड़ा हो गया। कहासुनी से शुरुआत हुई और फिर देखते ही देखते लात घूंसे चलने लगे। इसी दौरान किसी ने फायरिंग कर दी, जिससे पूरी बारात में न केवल अफरा तफरी मच गई बल्कि दो महिलाओं से आधा दर्जन बाराती घायल हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा है।

हुआ यह है कि बारात की निकासी के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने बारात में शामिल लड़कियों व महिलाओं से छेड़छाड़ कर दी, जिसका बारातियों ने विरोध जताया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट कर डाली। बारात पर पथराव कर दिया और गोलियां चलाई।

ये भी पढ़ें: जैसलमेर बॉर्डर पर बेटियां, 'दुश्मन गलती से भी आ गया इधर तो जिंदा नहीं जाएगा'
सूचना पाकर पहुंची कामां पुलिस ने घायल बारातियों को सरकारी अस्पताल में पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। वहीं तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। उनके खिलाफ शिकायत मिलने पर पुलिस मामला दर्ज कर कार्रवाई करेगी। अस्पताल में उपचाराधीन घायल के रिश्तेदार ने बताया कि बारात की निकासी के दौरान दो युवक लड़कियों को छेड़ रहे थे। जब उनको टोका तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी।












Click it and Unblock the Notifications