लड़की ने फेसबुक पर किया ब्लॉक तो युवक ने पार कर दी सारी हदें

Recommended Video

    Bhopal: लड़की ने किया Facebook पर Block, तो धमकाने घर पहुंच गया लड़का । वनइंडिया हिंदी

    भोपाल: शहर में एक लड़की के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म उस समय मुसीबत बन गया जब उसने एक लड़के को फेसबुक पर ब्लॉक कर दिया और लड़का धमकाने उसके घर पहुंच गया। दरअसल फेसबुक पर अश्लील कमेंट आने से नाराज छात्रा ने युवक को ब्लॉक कर दिया था। इससे नाराज आरोपी धमकाने के लिए छात्रा के घर पहुंच गया। अयोध्या नगर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया।

    facebook

    अयोध्या नगर थाना क्षेत्र निवासी छात्रा (26) बीएससी के बाद प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है। एसआई बलजीत सिंह के अनुसार मूलत: छतरपुर निवासी छात्रा ने बुधवार को छेड़छाड़ की शिकायत की थी। बताया कि उसे एक युवक लगातार फेसबुक पर अश्लील कमेंट्स कर रहा था। ब्लॉक करने पर वह उसके घर पहुंचा।

    पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान मूलत: छतरपुर निवासी महेंद्र मिश्रा (28) के रूप में हुई। वह भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। छात्रा का कहना है कि वह आरोपी को पहचानती तक नहीं है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+