काला चश्मा पहनकर एक लड़की लाठियों से कर रही है युवक की पिटाई, वीडियो हुआ वायरल

भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर में एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक लड़की काला चश्मा पहनकर, हाथ में डंडा लेकर युवक की जमकर धुनाई कर रही है। वहीं, युवक बार-बार लड़की से छोड़ने की मिन्नत कर रहा है। बोल रहा है कि प्लीज मुझे छोड़ दो, लेकिन बेरहम लड़की अपने साथी लड़कों के साथ लठ पर लठ मार रही है।

Girl beating young man in Bharatpur viral video

जानकारी के अनुसार, युवक की पिटाई का वीडियो एक साल पुराना बताया जा रहा है। बता दें कि मंगलवार को अचानक से यह वीडियो शहरभर के सोशल मीडिया वायरल हो गया। वायरल वीडियो ने पुलिस और प्रशासन की परेशानी बढ़ा दी। इस वायरल वीडियो में एक युवती एवं चार-पांच युवक एक अकेले युवक की डंडों से जमकर पिटाई कर रहे हैं। बता दें कि वीडियो में युवक की पिटाई कर लड़की भरतपुर के आर.डी गर्ल्स कॉलेज की छात्रा है, जो कि एबीवीपी की पदाधिकारी भी रह चुकी है।

घर से उठवाने की दी धमकी
वायरल वीडिया में लड़की कह रही है कि तूने मुझे क्या समझ रखा है। तुझे घर से उठवा लुंगी और क्या कहा था तूने मुझसे। इसके साथ ही वीडियो में कुछ युवक भी लगातार सत्येन्द्र गुर्जर के साथ मारपीट करते हुए उसे धमका रहे हैं।

पुलिस करेगी मामले की जांच
भरतपुर में पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस-प्रशासन हरक्त में आ गया। पुलिस इस वीडियो में दिखाई दे रहे लड़के और लड़की तलाश कर मामले की असलियत का पता लगायेगी। पुलिस अधिकारियों की मानें तो जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+