जयपुर में फ्रांस राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों-नरेंद्र मोदी का रोड़ शो,क्यों रहेगा खास?

Narendra Modi visit to Jaipur: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर गुलाबी नगरी जयपुर आ रहे है । 25 और 26 जनवरी के दो दिवसीय दौरे पर पीएम नरेंद मोदी जयपुर रहेंगे।

प्रधानमंत्री के 25 जनवरी का जयपुर का कार्यक्रम बन रहा है। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जयपुर पहुंचे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की अगवानी करेंगे।

french-president-emmanuel-macron-and-prime-minister-narendra-modi-will-have-a-road-show-in-the-pink

जयपुर दौरे के दौरान एक बार फिर से पीएम मोदी मैक्रों के साथ रोड शो भी करेंगे। गुलाबी शहर की पावन धरती पर भारत और फ्रांस के बीच रक्षा सौदा भी हो सकता है।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों इस साल गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के तौर पर भारत आ रहे हैं। वह 25 जनवरी को जयपुर यात्रा पर आएंगे। उनके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी जयपुर में होंगे। इस दौरान पीएम मोदी मैक्रों के साथ रोड शो करेंगे। यह रोड शो त्रिपोलिया गेट से सांगानेरी गेट तक होगा.

मिली जानकारी के अनुसार प्रशासन उनके रोड शो की तैयारियों में जुटा है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का यह भारत दौरा ऐतिहासिक होने वाला है।

मैक्रों के साथ जयपुर में मोदी भारत फ्रांस के बीच द्विपक्षीय बातचीत करेंगे। इस दौरान भारत और फ्रांस के बीच रक्षा सौदा हो सकता है। भारत और फ्रांस एक मिलिट्री इंडस्ट्रियल साझेदारी करने जा रहे हैं। जिसमें मिलिट्री मैन्युफैक्चरिंग को भारत में मजबूती दी जाएगी।

वहीं फ्रांस के राष्ट्रपति के दौरे से पहले प्रशासन का अमला स्वागत की तैयारियों में जुट गया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी मेहमानों की अगवानी के लिए लगातार बैठकें ले रहे हैं।

मैक्रों जयपुर में भारत-फ्रांस के बीच प्रस्तावित एक द्विपक्षीय बैठक में हिस्सा लेंगे. इसके अलावा वह शहर के कई पर्यटक स्थलों का भ्रमण भी करेंगे।

जयपुर दौरे के बाद इमैनुएल मैक्रों 26 जनवरी को 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। आपकों बता दे कि फ्रांसीसी राष्ट्रपति के सम्मान में जयपुर के सिटी पैलेस में एक शाही डिनर का आयोजन भी किया जाएगा। सिटी पैलेस राजस्थान की डिप्टी सीएम दीया कुमारी का वर्तमान आवास है। जिसमें एक संग्रहालय भी है, साथ ही जयपुर और आमेर के गौरवशाली इतिहास के प्रतीक मौजूद हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+