Rajasthan Election 2023: भाजपा अपनी दूसरी लिस्‍ट में राजस्‍थान से 4 और सांसदों को टिकट देने की तैयारी में

Rajasthan BJP Candidate Second List: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा अपनी दूसरी लिस्‍ट जारी होने वाली है। इस सूची में चार और सांसदों को भी टिकट दी जा सकती है।

Rajasthan BJP Candidate Second List 2023: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर भारतीय जनता पार्टी अपने प्रत्‍याशियों की सूची जारी करने की तैयारी में है।

शुक्रवार को सुबह दिल्‍ली में बीजेपी अध्‍यक्ष जेपी नड्डा राजस्‍थान बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक ले रहे हैं। शाम छह बजे भी अहम बैठक होगी। उसके बाद राजस्‍थान भाजपा उम्‍मीदवारों की दूसरी सूची जारी हो सकती है।

f BJP candidates in Rajasthan Assembly elections 2023

मीडिया की खबरों के अनुसार राजस्‍थान की 200 सीटों के लिए भाजपा अपने 41 प्रत्‍याशियों की सूची जारी कर दी है, जिसमें सात सांसदों को टिकट दिया गया है। अब दूसरी सूची में भी भाजपा चार अन्‍य सांसदों को चुनाव मैदान में उतार सकती है।

राजस्‍थान की सत्‍ता में वापस आने के लिए भाजपा जीत के हर फॉमूले पर काम कर रही है। इसी के तहत राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में जयपुर के झोटवाड़ा से सांसद राज्‍यवर्धन सिंह राठौड़, मंडावा से झुंझुनूं सांसद नरेंद्र कुमार, विद्याधरनगर से राजसमंद से दीया कुमारी, सवाई माधोपुर से राज्‍यसभा सांसद किरोड़़ीलाल मीणा, तिजारा से अलवर सांसद बाबा बालकनाथ, सांचोर से जालोर सांसद देवजी पटेल, किशनगढ़ से अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी को टिकट दिया गया है।

उल्‍लेखनीय है कि राजस्‍थान की मौजूदा सरकार का कार्यकाल 14 जनवरी 2024 को समाप्‍त हो रहा है। 9 अक्‍टूबर से राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 की आचार संहिता लागू हो चुकी है। राजस्‍थान की 200 सीटों पर एक चरण में 25 नवंबर को मतदान व 3 दिसंबर को मतगणना होगी।

राजस्‍थान BJP की पहली सूची के प्रत्‍याशी

  • जयदीप बिहाणी, गंगानगर
  • संजीव बेनीवाल, भादरा
  • ताराचंद सारस्‍वत, श्रीडूंगरगढ़
  • संतोष मेघवाल, सुजानगढ़
  • बबलू चौधरी, झुंझुनूं
  • नरेंद्र कुमार, मंडावा
  • विक्रम सिंह जाखल, नवलगढ़
  • शुभकरण चौधरी, उदयपुरवाटी
  • श्रवण चौधरी, फतेहपुर
  • सुभाष महरिया, लक्ष्‍मणगढ़
  • गजानंद कुमावत, दांतारामगढ़
  • हंसराज पटेल, कोटपूतली
  • प्रेमचंद बैरवा, दूदू
  • राज्‍यवर्धन राठौड़, झोटवाड़ा, जयपुर
  • दीया कुमारी, विद्याधरनगर जयपुर
  • चंद्रमोहन मीणा, बस्‍सी
  • बाबा बालकनाथ, तिजारा
  • देवीसिंह शेखावत, बानसूर
  • जयराम जाटव, अलवर ग्रामीण
  • जवाहर सिंह बेडम, नगर
  • बहादुर सिंह कोली, वैर
  • राजकुमारी जाटव, हिंडौन
  • हंसराज मीणा, सपोटरा
  • भागचंद डाकरा, बांदीकुई
  • रामबिलास मीणा, लालसोट
  • गजेंद्र मीणा, बामनवपास
  • किरोड़ी लाल मीण, सवाई माधोपुर
  • विजय बैंसला, देवली उनियारा
  • भागीरथ चौधरी, किशनगढ़
  • शत्रुघ्‍न गौतम, केकड़ी
  • अर्जुन लाल गर्ग, बिलाड़ा
  • बालाराम मूंड, बायतू
  • देवजी पटेल, सांचौर
  • नानालाल आहरी, खैरवाड़ा
  • बंशीलाल कटारा, डूंगरपुर
  • शंकर ढेचा, सागवाड़ा
  • सुशील कटारा, चौरासी
  • कृष्णा कटारा, बागीदौरा
  • भीमाभाई डामोर, कुशलगढ़
  • उदयलाल भडाणा, मांडल
  • लादूलाल पितलिया, सहाड़ा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+