राजस्थान में जन्मा 4 हाथ वाला बच्चा, विचित्र बच्चे को देखने अस्पताल में उमड़े लोग

टोंक। शारीरिक रूप से असामान्य बच्चों के पैदा होने के मामले में आए दिन सामने आते रहते हैं। कुछ ऐसा ही राजस्थान के टोंक जिले में हुआ है। यहां पर चार हाथ वाला बच्चा जन्मा है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। इस विचित्र बच्चे को देखने के लिए अस्पताल में लोगों की भीड़ उमड़ रही है, वहीं सोशल मीडिया पर भी बच्चे की तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं।

Four handed child born in Malpura CHC Tonk Rajasthan

मालपुरा सीएचसी में हुआ प्रसव

बता दें कि राजस्थान के टोंक जिले के गांव दड़ावता निवासी राजूदेवी गुर्जर को शुक्रवार रात को प्रसव पीड़ा होने पर मालपुरा सीएचसी पर लाया गया। यहां उसने सामान्य प्रसव के जरिए एक बेटा व एक बेटी को जन्म दिया। खास बात यह कि बालिका के धड़ से एक अर्द्धविकसित बालिका भ्रूण भी जुड़ा हुआ है, जिसके दो हाथ, दो पांव व अन्य अंग विकसित हैं।

Four handed child born in Malpura CHC Tonk Rajasthan

मालपुरा में ऐसा पहला मामला

सीएचसी के चिकित्सकों का कहना है कि राजूदेवी के पेट में तीन भ्रूण पल रहे थे। उनमें से दो परिवक्व और तीसरा अर्द्ध विकसित रह गया था। ऐसे में वह बालिका के शरीर के साथ कुछ इस तरह से जुड़ गया जैसे उस बालिका के चार हाथ हो। संभवतया यह मालपुरा का ऐसा पहला मामला है। अतिरिक्त अंगों वाली नवजात बालिका को जयपुर रैफर कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+