कोरोना संकट में BJP नेता पूर्व विधायक ने लगा रखा था भंडारा, गश्त पर निकले SP ने किया गिरफ्तार
धौलपुर, 27 अप्रैल। इस वक्त जहां सांसों पर संकट है। अस्पतालों में मरीज लाख कोशिशों के बावजूद दम तोड़ रहे हैं। श्मशाम घाटों पर शव को जलाने के लिए लंबी कतारें लगी हुई हैं। वहीं, दूसरी ओर नेता कोरोना संक्रमण को फैलाने से बाज नहीं आ रहे। पश्चिम बंगाल चुनाव में जमकर रैलियां हुईं। नतीजा अब हर दूसरा व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव निकल रहा है। इधर, राजस्थान में भी एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें भाजपा नेता व पूर्व विधायक को पुलिस ने कोरोना गाइडलाइन की धज्ज्यिां उड़ाते गिरफ्तार किया गया है। मामला राजस्थान के धौलपुर जिले के बसेड़ी इलाके का है।
Recommended Video

जानकारी के अनुसार धौलपुर जिले के बसेड़ी उपखंड के गांव सलेमपुर में पूर्व विधायक सुखराम कोली द्वारा सड़क किनारे मंदिर की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा का धार्मिक आयोजन रखा गया था, जो 20 अप्रैल से चल रहा था। जबकि राजस्थान में तीन मई तक लॉकडाउन लगाया हुआ है।
कोरोना संकट में धौलपुर के बसेड़ी के गांव सलेमपुर में पूर्व विधायक सुखराम कोली धार्मिक आयोजन के तहत सोमवार शाम को भंडारे में भीड़ जुटाकर कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां उड़ा रहे थे। शाम को ही धौलपुर एसपी केसरसिंह शेखावत बसेड़ी के दौरे पर निकले तो सलेमपुर गांव के बाहर सड़क किनारे चल रहे भंडारे में 500 सौ से ज्यादा लोगों की भीड़ थी।
धौलपुर एसपी ने आयोजन करा रहे पूर्व विधायक सुखराम कोली को हिरासत में लेकर सरकार की गाइडलाइन का हवाला देते हुए धार्मिक आयोजनों पर रोक होने के बावजूद भीडभाड़ जुटाने पर फटकार लगाई। जबकि इस आयोजन की प्रशासन से कोई अनुमति नही ली गई थी। एसपी के निर्देश पर डीएसटी टीम ने भीड़ को वहां से भगाकर पंडित सहित वाद्य यंत्र वादकों को भी हिरासत में ले लिया। साथ ही कोरोना गाइडलाइन की अवहेलना करने व बिना अनुमति धार्मिक आयोजन करने पर पूर्व विधायक, पंडित सहित छह लोगोंं को गिरफ्तार किया और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की। हालांकि देर रात को उनके छोड़ दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications