Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Rajasthan: BJP की पहली सूची के बाद शुरू हुई बगावत, पूर्व MLA ने लिखा-'जिसे टिकट दिया, उसकी जमानत जब्‍त होगी'

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भाजपा ने 9 अक्‍टूबर को आचार संहिता लगने के बाद अपने 41 प्रत्‍याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। पूर्व विधायक अनिता सिंह गुर्जर का टिकट काट दिया गया तो उन्‍होंने बगावती तेवर अपना लिए।

Former MLA Anita Singh Gurjar: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 की तारीखों का ऐलान कर दिया। 23 नवंबर को मतदान व 3 दिसंबर को मतगणना है। आचार संहिता भी 9 अक्‍टूबर 2023 से लागू हो गई है। भाजपा ने अपने 41 उम्‍मीदवारों की पहली सूची भी जारी कर दी। भाजपा की पहली सूची जारी होने के बाद बगावती सुर भी उठने शुरू हो गए।

राजस्‍थान भाजपा ने भरतपुर जिले की नगर विधानसभा क्षेत्र से दो बार की विधायक अनिता सिंह गुर्जर का इस बार साल 2023 में टिकट काट दिया। उनकी जगह जवाहर सिंह बेडम को प्रत्‍याशी घोषित किया है। इस पर पूर्व विधायक अनिता सिंह गुर्जर ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

Rajasthan BJP First List of Candidates

राजस्‍थान भाजपा की पहली सूची जारी होने के बाद पूर्व विधायक अनिता सिंह गुर्जर ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर लिखा कि 'नगर विधानसभा क्षेत्र से मुझे भाजपा की टिकट नहीं मिलने पर पूरे विधानसभा क्षेत्र से हजारों फोन कॉल आ रहे हैं कि 'मुझे चुनाव लड़ना चाहिए। मैं आपकी भावनाओं का सम्मान करती हूं। अभी जयपुर हूं। कल शाम को आप सभी के बीच उपस्थित रहूंगी। आपसे बात करूंगी और अपनी मन की बात आप सब के बीच रखूंगी। फिर भी आप जो कहेंगे, आपके आदेश सर आंखों पर।'

पूर्व विधायक अनिता गुर्जर ने लिखा कि 'क्या मान कर मुझे भाजपा ने अपने से दूर किया है और ऐसा टिकट दिया है, जिसकी जमानत जब्त होगी। कामा में 50,000 से हारा। हमने नगर कांग्रेस के कुशासन और भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण के खिलाफ पिछले 5 सालों से लगातार आंदोलनों और यात्राओं के जरिए जनता की आवाज बुलंद की है। अब आगामी 40 दिनों में इस लय को और अधिक धार देते हुए जनता के बीच परिवर्तन की लहर इतनी प्रचंड बनाइए कि तुष्टीकरण नाम की बीमारी जड़ से खत्म हो जाए।'

कौन हैं पूर्व विधायक अनिता गुर्जर?

बता दें कि 1996 में जिला प्रमुख रहीं अनिता गुर्जर राजस्‍थान के भरतपुर जिले में साल 2008 व 2013 में भाजपा से विधायक रह चुकी हैं। वहीं, इस बार नगर विधानसभा सीट से टिकट पाने वाले जवाहर सिंह बेडम राजस्‍थान की भाजपा सरकार में मंत्री रह चुके हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+