जयपुर अग्निकांड: टैंकर हादसे के बाद से पूर्व IAS करणी सिंह राठौड़ लापता, बेटियों के सेंपल से होगी DNA जांच
Former IAS Karni Singh Rathore: राजस्थान के जयपुर टैंकर हादसे में मारे गए 14 लोगों में से कइयों की शिनाख्त नहीं हो पा रही है। 20 दिसंबर 2024 को भांकरोटा में अजमेर हाईवे पर सुबह 5 बजकर 44 मिनट पर हुए जयपुर टैंकर एक्सीडेंट हादसे (Jaipur Tanker Accident) के बाद से पूर्व आईएएस करणी सिंह राठौड़ लापता हैं। वे भांकरोटा कृषि फार्म से सुबह जयपुर लौट रहे थे। अब डीएनए जांच की मदद से शव के अवशेष की जांच की जाएगी।
खबर है कि राजस्थान पुलिस पूर्व आईएएस करणी सिंह राठौड़ का पता लगाने के लिए उनकी बेटियों के सेंपल से डीएनए जांच करेगी। सेंपल का मिलान भांकरोटा में दुर्घटना स्थल पर मिले शव के अवशेष की जाएगी। अवशेष पूर्व आईएएस करणी सिंह राठौड़ की कार में मिले हैं। घटनास्थल पर मिली उनकी कार भी पूरी तरह जलकर राख हो गई। राठौड़ के मोबाइल की लास्ट लोकेशन टैंकर हादसा स्थल के पास की है। आशंका है कि जयपुर टैंकर एक्सीडेंट में जिंदा जलने से पूर्व आईएएस करणी सिंह राठौड़ की भी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें- Jaipur Tanker Accident: राजस्थान में हाईवे पर 40 ब्लैक स्पॉट, जहां हो सकते हैं जयपुर टैंकर जैसे भीषण हादसे

प्रो पीपल कलेक्टर के रूप में चर्चित रहे करणी सिंह राठौड़
बता दें कि जयपुर टैंकर अग्निकांड के बाद से लापता करणी सिंह राठौड़ राजस्थान कैडर में चर्चित आईएएस रहे। श्रीगंगानगर और अजमेर में जिला कलेक्टर रहते हुए राठौड़ ने प्रो पीपल कलेक्टर के तौर पर पहचान बनाई थी। राठौड़ अजमेर डिस्कॉम के एमडी और जयपुर नगर परिषद के आयुक्त रहे। जयपुर में टैंकर हादसे के बाद उनकी बेटियों व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
कांस्टेबल अनीता मीणा के शव की भी मुश्किल से शिनाख्त
जयपुर टैंकर एक्सीडेंट हादसे में मरने वाले 14 लोगों में से अभी तक सात की शिनाख्त हो सकी है। उन्हीं में से एक थीं अनीता मीणा। राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल अनीता मीणा भी जिंदा जल गई थी। वह बस में सवार होकर जयपुर के चैनपुरा में ड्यूटी पर जा रही थीं। मूलरूप से दूदू की रहने वाली थी। जिंदा जलने के बाद अनीता मीणा का शव एसएमएस अस्पताल के मुर्दाघर में रखा हुआ था, जहां काफी मशक्कत के बाद उसके पति कन्हैया लाल मीणा ने पैरों में पहनी बिछिया से अनीता मीणा के शव की शिनाख्त की।
जयपुर टैंकर हादसे के मृतकों की सूची (Jaipur tanker accident dead Person List)
1. अनीता मीणा (28), मोजमाबाद दूदू जयपुर
2. हरलाल (27), राजपुरा सीकर
3. शहाबुददीन रायबरेली, उत्तर प्रदेश
4. शाहिद, उदयपुर
5. राधेश्याम चौधरी, बालमुकंदपुरा सांगानेर
6. महेंद्र परबतसर नागौर
7. शाहिद सूरजपोल उदयपुर
शेष अन्य मरने वालों की शिनाख्त नहीं हुई।
जयपुर टैंकर हादसे के घायलों की सूची (Jaipur tanker accident injured List)
1. गोविंद नारायण निवासी सावर केकड़ी
2. संदीप, प्रकाश शर्मा निवासी लालसोट दौसा
3. विजिता प्रतापगढ़
4. नरेश कुमार, उमर, शिवा, गीता राजू राम बबेरवाल नीमकाथाना
5. शैलेंद्र, मुस्तफा जसराना फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश
6. लोकेश कुमार नदबई भरतपुर
7. शबनम डूंगरपुर
8. फैजान उदयपुर
9. निर्मला, बबलू गुर्जर करौली कपिल हरियाणा
10. सुरेंद्र रोहतक
11. सुनील खटीक, अशोक, जगदीश, राजसमंद
12. सोमराज मीणा जावर माइंस
13. यूसूफ, लीला, लक्ष्मण, विजेंद्र, लीला, बंशीलाल, भीलवाड़ा
14. नरेश बाबू उत्तर प्रदेश
15. रमेश शर्मा सांगानेर
16. मीरा शर्मा सांगानेर
17. निर्मला मानसरोवर
18. यासमीन, हवामहल जयपुर
यह भी पढ़ें- Jaipur Accident: कौन थी कांस्टेबल अनीता मीणा? जिनके शव की शिनाख्त बिछिया से हुई, पति अस्पताल में तलाशता रहा












Click it and Unblock the Notifications