पुष्कर : नागा बाबा से प्रभावित विदेशी पर्यटक शरीर पर भस्म लगा नग्न घूमने लगा, लोगों से की ऐसी हरकतें
अजमेर। राजस्थान के अजमेर स्थित तीर्थराज पुष्कर में एक विदेशी पर्यटक द्वारा हर किसी को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आया है। यह विदेशी नंगा होकर सड़कों पर घूमने लगा और लोगों से ऊल-जुलूल हरकतें करने लगा। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने बड़ी मुश्किल से साधू को काबू में किया और उसे कपड़े पहनाकर होटल पहुंचाया। तीर्थ नगरी पुष्कर में विदेशी पर्यटक की इस हरकत से तीर्थ पुरोहितों में रोष व्याप्त हो गया।
Recommended Video

पुष्कर की सड़कों पर बिना कपड़ों के घूमता दिखा यह पर्यटक आयरलैंड निवासी एडम है। शुरुआती जांच में विदेशी पर्यटक एडम के किसी प्रकार का नशा सेवन की बात सामने नहीं आई है। यह माना जा रहा है कि एडम पुष्कर में एक नागा साधु के सम्पर्क में आया था। उसके जीवन से प्रभावित होकर एडम सुधबुध खो बैठा और सारे कपड़े निकालकर भस्म लगा ली। इसके बाद वह नग्न होकर पुष्कर की सड़कों पर निकल पड़ा। पुष्कर-अजमेर हाइवे से होता हुआ गनाहेड़ा गांव पहुंच गया। रास्ते में लोगों से अजीब हरकत करता रहा।

फिर वह गनाहेड़ा से निर्वस्त्र हालत में पुष्कर के चुंगी नाके तक करीब 2 किलोमीटर तक पैदल चलकर आया। पर्यटक को निर्वस्त्र देखकर तमाशबीन जुट गए। लोगों ने टूटी फूटी अंग्रेजी में कुछ जानने का प्रयास किया तो वह भड़क गया और काफी देर तक कुछ नही बताया। बाद में लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बमुश्किल पर्यटक को काबू में किया और कपड़े पहनाए। पुलिस ने उसके बताए अनुसार होटल पहुंचाया।












Click it and Unblock the Notifications