खेत में 40 साल की महिला के हाथ से आर-पार हुई गोली, पता ही नहीं चला किसी ने किया फायर

धौलपुर। राजस्थान के धौलपुर जिले से चौंका देने वाली खबर सामने आई है। खेत में काम कर रही एक महिला के गोली मार दी गई, ​जो हाथ से आर-पास हो गई। महिला अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है, मगर अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि गोली किसने और क्यों चलाई।

fire on 40 year old woman in Battipura Village of Dholpur

धौलपुर जिले के बाड़ी सदर थाना इलाके के गांव बत्तीपुरा निवासी दिलीप सिंह ने बताया कि वह गांव में एक खेत के पास से गुजर रहा था। तब उसे खेत में गोली चलने की आवाज सुनाई दी। एक बारगी तो माजरा समझ नहीं आया, मगर फिर वह हिम्मत करके आवाज वाली दिशा में गया तो वहां खेत में गांव की 40 वर्षीय गुड्डी देवी घायलावस्था में पड़ी मिली थी।

वह खेत में बाजरे की फसल को काट रही थी। इसी दौरान किसी अज्ञात ने गोली मार दी। गोली गुड्डी के हाथ से आर-पार हो गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। अन्य ग्रामीणों की मदद से गुड्डी देवी को घायलावस्था में बाड़ी के राजकीय अस्पताल में भर्ती पहुंचाया गया, जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में धौलपुर में रैफर कर दिया।

धौलपुर जिला अस्पताल के ड्यूटी चिकित्सक डॉ. मुनेंद्र गर्ग ने बताया कि गुड्डी की हालत नाजुक है। उसके हाथ पर कोहनी के पास गोली लगी है। फिलहाल उसे ट्रोमा वार्ड में भर्ती करके उपचार किया जा रहा है। वहीं, सूचना पाकर बाड़ी सदर थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची और उसके पर्चा बयान लिए तथा बाद में मौका मुआयना भी किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+