5वीं की परीक्षा में करोड़ों की संख्या में आए रोल नम्बर, बच्चों से ना लिखे जा रहे, ना याद हो रहे
pratapgarh News, प्रतापगढ़। ये तो हम सब जानते हैं कि परीक्षा में रोल नम्बर का कितना महत्व है। परीक्षार्थियों के अपने रोल नम्बर अक्सर रिजल्ट आने के बाद तक याद रहा करते थे, मगर इन दिनों राजस्थान के परीक्षार्थियों के लिए रोल नम्बर परेशानी का सबब बने हुए है। रोल नम्बर को याद रखा जाना तो दूर उत्तर पुस्तिका में लिखने पर पसीने आ रहे है। दिमाग चकरा रहा सो अलग।

दरअसल, मामला राजस्थान की पांचवीं की बोर्ड परीक्षाओं से जुड़ा हुआ है। समस्या यह है कि पांचवीं की परीक्षा दे रहे बच्चों को जो रोल नम्बर आवंटित किए गए हैं, वो करोड़ों की संख्या में है। जबकि पांचवीं तक के बच्चों को करोड़ों की तक संख्या न केवल लिखने बल्कि याद रखने में परेशानी हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications