Rajasthan Peper Leak: गिरफ्तार एसआई गोपीराम के पिता ने लगाई दर्दभरी गुहार, "मेरी भी सुनों सरकार"

Rajasthan Peper Leak: राजस्थान में पेपर लीक और नकल के आरोप में एसओजी के हत्थे चढ़े गोपीराम के पिता ने सरकार से दर्दभरी गुहार लगाते हुए कहा कि दूध बेचकर पढ़ाया बेटे को।

गोपी राम के पिता बोले दूध बेचकर कार्रवाई बेटे को पढ़ाई, पढ़ने में होशियार था गोपीराम, मामले की हो निष्पक्ष जांच गोपी राम को झूठा फसाया जा रहा है।

father-of-si-gopiram-arrested-in-paper-leak-case-in-rajasthan-appealed-for-a-fair-investigation

आपकों बता दे कि राजस्थान में पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 2021 के हुए पेपर लीक मामले को लेकर राजस्थान एसओजी ने 14 ट्रेनी सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया था।

पेपर लीक मामले में गिरफ्तार आरोपियों में राजस्थान का टॉपर नरेश खिलेरी भी शामिल था। तो वही बाड़मेर जिले से सटे हुए सांचोर जिले से सियाको की ढाणी आलेटी गांव का रहने वाला एक गोपी राम को भी एसओजी ने गिरफ्तार किया है जो अभी पुलिस कस्टडी में है। आरोप है की परीक्षा से पहले प्रश्न पत्र पढ़कर एसआई भर्ती परीक्षा में चयनित हुए थे।

गोपीराम की गिरफ्तारी के बाद परिजनों ने आरोप लगाया है कि गोपीराम को झूठा फसाया गया है, गोपीराम एक गरीब परिवार से है जो कड़ी मेहनत के बाद परीक्षा में पास हुआ था।

गोपीराम का परिवार बीपीएल की श्रेणी में चयनित है, और कच्ची झोपड़ी में रहता है। उसने प्राथमिक शिक्षा गांव से की उसके बाद निजी विद्यालय में आठवीं तक पड़ा और दसवीं में 85% अंक लाने पर एक भामाशाह द्वारा ₹25000 का पुरस्कार भी दिया था।

पिता ने बताया कि 2002 से बीपीएल में हूं यहां तक की गोपीराम पर लगे आरोपों की घटना को लेकर उन्होंने बताया कि सुना जरूर है सूचना के माध्यम से लेकिन मामले की पूरी जानकारी नहीं है।

10वीं 12वीं तक शिक्षा के बाद गोपीराम बाहर तैयारी कर रहा था उसे बात का तो पता नहीं है लेकिन मेरे बेटे को झूठा फंसाया गया है।

मेरा बेटा पढ़ने लिखने में होशियार था उन्होंने बताया कि गोपीराम की पढ़ाई के लिए गाय और भैंस का दूध बेचकर उसके पढ़ाई के लिए खर्च कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि दिनांक 3 मार्च को उनके पास एसओजी का कॉल आया था जिसमें बताया कि आपके बेटे को नकल प्रकरण में गिरफ्तार किया गया है।

जब कॉल आया तब भी मैंने कहा था कि मेरा बेटा होशियार है नकल नहीं कर सकता, मेरे साथ गलत हुआ है। जब पेपर लेनदेन के सवाल पर गोपी राम के पिता किशना राम ने बताया कि मैंने मेरी पूरी जिंदगी में कभी ना तो जगदीश जानी को देखा और ना मैं जानता हूं।

उन्होंने बताया कि 20 लाख रुपए देने जैसी मेरी औकात ही नहीं है मेरे बेटे को झूठा फसाया गया है। गोपीराम के पिता ने बताया कि मैंने कभी ना तो 20 लाख देखें और ना ही इतना बड़ा कभी लेनदेन हुआ है।

मैं तो गाय भैंस का दूध बेचकर अपने बेटे को पढ़ रहा था। गोपीराम के चाचा ने बताया कि गोपी राम हमारे पूरे परिवार में सबसे होशियार लड़का है उसको झूठा फंसाया गया है।

पड़ोसी हनुमान राम बताते हैं कि गोपी राम गरीब परिवार और बीपीएल परिवार से ताल्लुक रखता है ऐसे में बड़े 20 लाख रुपए के लेनदेन का कहीं सवाल तक खड़ा नहीं होता, वह पढ़ने में होशियार था उसे फंसाया जा रहा है।

पूरे मामले की निष्पक्ष से जांच हो, ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो जाए, यदि पेपर लीक मामले में गतिविधि संलिप्त पाई जाती है तो उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए अन्यथा निर्दोष को नहीं फंसाया जाए।

गोपीराम मेहनत करके नौकरी में लगा है। गोपीराम के पिता बताते हैं कि इतनी राशि जुटा ही नहीं सकता, गाय भैंस के दूध बेचकर हर महीने दो बार 500 और 1000 तक वो खर्चे के लिए देते थे।

किशनाराम ने कहा कि ऐसा हो ही नहीं सकता की 20 लख रुपए में गोपीराम पेपर खरीद सकता है, उसे झूठा फंसाया जा रहा है इसको लेकर वह आगामी न्यायालय की शरण में जरूर कार्रवाई करेंगे। उनकी आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है लेकिन उन्होंने कहा कि बेटे को नया दिलाने के लिए जरूर संघर्ष करूंगा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+