बेटी से मिलने के बाद पिता ने छोड़ी दुनिया, गलत ट्रेन में बैठने के बाद उतरते समय गई जान

चित्तौड़गढ़। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में एक बेटी से मिलने के बाद पिता ने दुनिया छोड़ दी। उसकी मौत गलत ट्रेन में बैठने के बाद उतरने की जल्दबाजी में हो गई।

father died in chittorgarh After meet the daughter

जानकारी के अनुसार गोपालपुरा जिला प्रतापगढ़ निवासी खेमा लाल अपने पोते के साथ चित्तौड़गढ़ के चंदेरिया में अपनी बेटी से मिलकर फिर अपने घर लौटने के दौरान गलत ट्रेन में बैठ गया, जो डगला का खेड़ा के पास पता चलते ही उठने की कोशिश के दौरान नीचे गिर गया।

चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन से हाडकियाखाल जाने के लिए ट्रेन में बैठे चित्तौड़ स्टेशन से वह उदयपुर जाने वाली ट्रेन में बैठ गए। रास्ते में स्टेशन से थोड़ा आगे निकलने के बाद इन्हें पता चला कि यह गलत ट्रेन में बैठ गए हैं। इस पर चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में खेमा लाल ट्रेन से गिर गए और बुरी तरह से घायल हो गए।

सूचना मिलने पर रेलवे सुरक्षा बल मौके पर पहुंची एवं लोगों की मदद से घायल को जिन्हें उपचार के लिए श्री सांवलिया जी राजकीय सामान्य चिकित्सालय लाया गया, जहां उपचार के दौरान खेमा लाल की मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+