कश्मीर नहीं राजस्थान में SIKAR का फतेहपुर है ये, पेड़ों पर लगे 'बर्फ के फूल', देखें तस्वीरें व VIDEO

सीकर, 18 दिसम्बर। राजस्थान में सर्दी सितम ढहाने लगी है। पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सबसे ठंडा शेखावाटी अंचल है। यहां के सीकर जिले में कश्मीर जैसे नजारे देखने को मिल रहे हैं। राजस्थान बर्फिस्तान बन गया है।

सीजन की सबसे सर्द रात

सीजन की सबसे सर्द रात

राजस्थान में 17 दिसम्बर की रात इस सीजन की सबसे सर्द रात रही है। सीकर, चूरू, सिरोही और जयपुर जिले में पारा शून्य से नीचे चला गया है।

 फतेहपुर में तापमान मानइस 3.8 डिग्री

फतेहपुर में तापमान मानइस 3.8 डिग्री

सीकर के फतेहपुर शेखावाटी में न्यूनतम तापमान माइनस 3.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, जो प्रदेश में सबसे कम है। यह इस सीजन की सबसे न्यूनतम था।

चूरू व माउंट आबू भी ठिठुरा

चूरू व माउंट आबू भी ठिठुरा

वहीं, सिरोही में हिल स्टेशन माउंट आबू में पारा माइनस 3 डिग्री, जयपुर के जोबनेर में माइनस 2 और चूरू में माइनस 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

खेत खलिहानों में बर्फ की चादर

खेत खलिहानों में बर्फ की चादर

बात अगर सीकर जिले में चूरू जिले से लगते फतेहपुर शेखावाटी की करें तो यहां पर शनिवार सुबह खेत खलिहानों में बर्फ की चादर बिछी मिली। फसलों को भी काफी नुकसान हुआ है।

मेड़ों पर दिखी मोलियों की मालाएं

फतेहपुर में सबसे खूबसूरत नजारे तो पेड़ों और खेतों की मेड़ों पर कंटीली लड़कियों व तारबंदी पर देखने को मिली। यहां पर पेड़ों के मानो बर्फ के फूल लगे हों और मेड़ों पर मोतियों की मालाएं लटकी हों।

 दो डिग्री से नीचे तापमान नुकसानदायक

दो डिग्री से नीचे तापमान नुकसानदायक

फतेहपुर शेखावाटी स्थित एग्रीकल्चर कॉलेज के डीन प्रो. शीशराम ढाका कहते हैं कि अगर पारा माइनस दो डिग्री तक पहुंच जाता है तो वह फसलों के लिए नुकसानदायक है, क्योंकि यह स्थिति पाला पड़ने के अनुकूल है।

 सब्जियों को भी नुकसान होगा

सब्जियों को भी नुकसान होगा

फतेहपुर में कई दिन पारा माइनस में है। यही स्थिति कई दिन तक रहती है तो रबी की फसलों के साथ-साथ सब्जियों को भी नुकसान होगा। माइनस तापमान में पौधों की पत्तियां हरी होने के बजाय हल्की भूरी पड़ने लग जाती हैं।

राजस्थान में अन्य जगहों का तापमान

नागौर 0.3

हनुमानगढ़ 0.7
सीकर 0.7
भीलवाड़ा 1

अभी राहत की उम्मीद नहीं

अभी राहत की उम्मीद नहीं

राजस्थान मौसम विभाग जयपुर की मानें तो अभी प्रदेश को कड़ाके की सर्दी से राहत तत्काल नहीं मिलने वाली है। पारा माइनस में रहने के साथ-साथ शीतलहर भी कहर बरपा सकती है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने 19 दिसंबर को गंगानगर, चूरू, बीकानेर, हनुमानगढ़, नागौर, अलवर, जैसलमेर, पाली, जोधपुर, झुंझुनूं, सीकर, टोंक, जयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, 20 व 21 दिसंबर को प्रदेशभसर में सर्द हवाएं चलने और तापमान कम रहने की आशंका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+