राजस्थान के किसान अशोक गहलोत की फसलें चौपट, मांगा मुआवजा

अजमेर। राजस्थान के अजमेर में गुरुवार रात व शुक्रवार सुबह हुई जोरदार बारिश से अशोक गहलोत समेत किसानों की फसलें चौपट हो गई। अशोक गहलोत नाम से आप चौंकिए नहीं। अशोक गहलोत नाम अजमेर एक किसान का है जबकि इत्तेफाक से अशोक गहलोत नाम राजस्थान के मुख्यमंत्री का भी है।

Farmer Ashok Gehlots Crops Damage Due to Heavy Rain

दरअसल, अजमेर के बिहारी गंज क्षेत्र में बारिश का पानी खेतों में भरने से फल, सब्जी सहित अन्य फसलें खराब हो गई। इसका पीड़ित किसानों ने जमकर विरोध किया। किसान अशोक गहलोत का आरोप है कि रेलवे ने बड़े नाले को बंद कर दिया है। इससे पानी उनके खेतों में आ गया। उनके परिवार की लगभग 30 बीघा जमीन की गई खेती को नुकसान हुआ है।

गत दिनों रेलवे के अधिकारियों ने हठधर्मिता दिखाते हुए नाला बंद कर दिया था। इसका गहलोत के परिवार ने विरोध भी किया, लेकिन रेलवे अधिकारियों ने उनकी एक भी नहीं सुनी। अब गुरुवार-शुक्रवार को तेज बारिश हुई तो शहर की बस्तियों का गंदा पानी उनके खेतों में भर गया और सारी फसलें खराब हो गई। पीड़ित किसानों ने प्रशासन से मुआवजा दिलवाने और नाला पुनः शुरू करने की मांग की। यदि उनकी मांगें नहीं मानी जाएगी तो किसान उग्र आंदोलन करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+