Rajasthan: डॉक्टर किरोड़ी लाल मीना की रडार पर फर्जी आरएएस, इस दावे को सुनकर चौंक जाएंगे आप !
Rajasthan Kirodi Lal Meena News: राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉक्टर किरोड़ी लाल मीना की रडार पर अब आरएएस भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा करने वाले अभ्यर्थी आ गए है। मंत्री किरोड़ी ने कहा है कि जल्द ही फर्जी एसआई के बाद अब फर्जी आरएएस हत्थे चढ़ने वाले है।
Recommended Video
दरअसल कैबिनेट मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा आज जयपुर के बस्सी पहुंचे। जहां मंत्री ने 68 वीं राज्य स्तरीय 14 वर्ष छात्र- छात्रा खो-खो प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में शिरकत की। मंत्री किरोड़ी ने विधिवत रूप से प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
मंत्री मीणा के बस्सी पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कानोता, दयारामपुरा, बैनाडा मोड़,बस्सी चक समेत अनेक जगहों पर स्वागत किया।

कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा 51 किलो कि माला साफा पहनाकर किरोड़ी लाल मीणा का स्वागत किया गया। प्रतियोगिता में पूरे राज्य के 50 जिलों से लगभग 1200 छात्र छात्राएं हिस्सा ले रहे है।
मंत्री किरोड़ी ने खेलों का महत्व बताते हुए जीवन का अहम हिस्सा बताया और ऐसी प्रतियोगिताओं के आयोजनों की आवश्यकता जताई।
उधर मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने उप चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत का दावा किया। मंत्री मीणा ने पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस पर हमला बोला और कहा कि राजस्थान में भाजपा की सरकार है। फर्जी काम करने वाले नही बचेंगे।मंत्री डॉक्टर किरोड़ी ने कहा कि अभी तो फर्जी थानेदार ही पकड़ में आए है। जल्द ही फर्जी SDM भी जेल में होंगे।
किरोड़ी लाल मीना की रडार पर फर्जी आरएएस ! pic.twitter.com/zmFQy4F7i0
— PURSHOTTAM KUMAR (@pkjoshinews) September 26, 2024
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली द्वारा किरोड़ी के इस्तीफे पर दिए गए बयान को लेकर मीणा ने कहा कि मैने जनता के लिए खूब काम किया लेकिन जनता ने मेरी बात नही रखी। इसलिए मैने इस्तीफा दिया। अब मुख्यमंत्री ही इसका जवाब दे सकते है।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री कन्हैया लाल मीणा,बस्सी SDM ओमप्रकाश मीना BDO समीक्षा वर्मा CBEO , मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष दुर्गावती , बाबुलाल खाडिया , गिर्राज धांगला , समेत बड़ी भाजपा कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications