राजस्थान : भवानी क्लब पार्क में विस्फोटक सामग्री मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
झालावाड़। राजस्थान के झालावाड़ शहर के बीच भवानी क्लब पार्क में गुरुवार रात को विस्फोटक सामग्री मिली है। पार्क में तैनात होमगार्ड साजिद खान को यहां बने भवन के पास रखी सामग्री के बारे में पता चला। उसने अपने उच्चधिकारियों को इसकी सूचना दी।

जिलेटिन की रॉड भी मिली
इस पर झालावाड़ कोतवाली से एएसआई मो. शहजाद मय जाब्ता के साथ मौके पर आए और विस्फोटक सामग्री तीन जिलेटिन की रॉड सहित अन्य सामग्री आदि को अपने साथ कोतवाली ले गए।
झालावाड़ पुलिस उप अधीक्षक विजय शंकर शर्मा ने बताया कि भवानी पार्क में शाम 7 बजे विस्फोटक सामग्री मिली है। यह कहां से आई कौन व्यक्ति लेकर आया, क्यों लाया आदि की जांच की जा रही है।
अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज
अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि क्षेत्र में कोराना का कहर चल रहा है इसके चलते पार्क में भी प्रवेश बन्द कर रखा है। इसके बाद भी कोई अज्ञात व्यक्ति किस मकसद से यह सामग्री लेकर आया। सभी पहलुओं को देखते हुए जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications