Exit Poll vs Phalodi Satta Bazar: लोकसभा चुनाव 2024 में एग्जिट पोल फलोदी सट्टा बाजार भविष्‍यवाणी जैसे होंगे?

Exit Poll vs Phalodi Satta Bazar: लोकसभा चुनाव 2024 में 1 जून की शाम 6 बजे आखिरी और सातवें चरण का मतदान समाप्‍त हो गया है। अब इसके तुरंत बाद विभिन्‍न एजेंसियों के एग्जिट पोल के नतीजे आने शुरू हो जाएंगे। इससे पहले राजस्‍थान के फलोदी सट्टा बाजार ने भी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कई भविष्‍यवाणी की है।

कौन-कितनी सीट दे रहे एग्जिट पोल?

LOKPOLL-MEGA एनडीए को 325-335, इंडिया गठबंधन को 155-165 व अन्‍य को 48-55 सीटें
Republic TV-PMARQ एनडीएम को 359, इंडिया गठबंधन को 154 अन्‍य को 30 सीटें
Republic Bharat - Matrize एनडीए को 353-368, इंडिया गठबंधन को 118-133, अन्‍य को 43-48 सीटें
Poll of Polls में एनडीए को 346-354, इंडिया गठबंधन को 142-151 व अन्‍य को 40-44 सीटें

एग्जिट पोल नतीजे मतदान के बाद की ग्राउंड रिपोर्ट और फलोदी सट्टा बाजार की भविष्‍यवाणी मतदान के पहले व बाद की जानकारी पर आधारित हैं। इन दोनों के अनुमान कितने सटीक रहते हैं? इसका पता देश में सभी 543 सीटों पर 4 जून को होने वाली मतगणना से चल पाएगा।

Exit Poll Result vs Phalodi Satta Bazar

क्‍या विभिन्‍न एजेंसियों की ओर से जारी किए जा रहे एग्जिट पोल के अनुमान भी फलोदी सट्टा बाजार की भविष्‍यवाणी से मिलते-जुलते होंगे? एग्जिट पोल तैयार करने वाले भी अबकी बार देश में फलोदी सट्टा बाजार के सटोरियों की तरह भाजपा नेतृत्व वाले एनडीए की सरकार बना रहे हैं?

फलोदी सट्टा बाजार के अनुमान लोकसभा चुनाव 2024 की आचार संहिता लागू होने से लेकर एक जून को सातवें चरण के मतदान भी अनुमान बदलते रहे हैं। शुरुआत फलोदी सट्टा बाजार भाजपा के अकेले 320 से 333 और एनडीए को 345 तक सीटें दे रहा था।

Phalodi Satta Bazar vs Exit Poll Result Hindi

प्रथम चरण में मतदान की गति धीमी होने को फलोदी के सटोरियों ने भाजपा के खिलाफ माना और सीटों की संख्‍या घटाकर 298 से 300 तक कर दी। फिर आगे के चरणों में मतदान प्रतिशत बढ़ा तो सीटों की संख्‍या भी बढ़ाकर 310 तक कर दी।

फलोदी सट्टा बाजार: भाजपा को कहां कितने सीटों का अनुमान?

गुजरात में 26 सीटें भाजपा
मध्‍य प्रदेश में 27-28 सीटें भाजपा
राजस्‍थान में 18-20 सीटें भाजपा
छत्‍तीसगढ़ में 10-11 सीटें भाजपा
उत्‍तराखंड में 5 सीटें भाजपा
दिल्‍ली में 6-7 सीटें भाजपा
हरियाणा में 5-6 सीटें भाजपा
उत्‍तर प्रदेश 64-65 सीटें भाजपा
झारखंड में 10-11 सीटें भाजपा
तमिलनाडु में 3-4 सीटें भाजपा
ओडिशा में 11-12 सीटें भाजपा
पंजाब में 2-3 सीटें भाजपा
तेलंगाना में 5-6 सीटें भाजपा
हिमाचल में 4 सीटें भाजपा
पश्चिम बंगाल में 20-22 सीटें भाजपा

नोटः यहां पर दी गई जानकारी अखबार, मीडिया रिपोर्ट्स और सट्टा बाजारों के जानकारों के माध्यम से दी गई है।हमारा उद्देश्य सट्टा को किसी भी प्रकार से प्रोत्साहन करना नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+