राजस्थान के पोकरण में 8 धमाके, थर्रा उठे आस-पास के 10 गांव, देखें वीडियो
जैलसमेर। राजस्थान के जैलसमेर जिले में स्थित पोकरण में मंगलवार शाम को एक के बाद एक आठ धमाकों की आवाज सुनाई दी। तेज आवाज वाले ये धमाके इतने जोरदार थे कि आसपास के 10 गांव थर्रा उठे।

खिड़कियों व दरवाजों में भी कंपन
धमाकों के कारण लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर आ गए। काफी देर तक लगातार हुए धमाकों की गूंज पोकरण कस्बे में दूर-दर तक सुनाई दी। रेंज के आसपास गांव-ढाणियाें में रहने वाले लाेग डरकर बाहर आ गए। कई घरों की खिड़कियों व दरवाजों में भी कंपन होने लगा। कई लोगों का कहना है कि ये धमाके पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में हुए हैं। वहीं, कुछ लोग इसे आकाशीय बिजली गिरना बता रहे हैं। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि ये धमाके पोकरण में ही हुए हैं। हालांकि, धमाकों की वजह को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

धमाकों का वीडियो वायरल
पोकरण में हुए धमाकों को वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इनमें देर शाम घनघोर घटाओं के बीच पोकरण फायरिंग रेंज की तरफ तेज आवाज, रोशनी और आसमान में उठता धुआं दिखाई दे रहा है।

पुराना गोला बारूद किया नष्ट
मीडिया रिपोर्टर्स की मानें तो पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में मंगलवार शाम को हुए धमाकों की वजह पुराना और एक्सपायर गोला बारूद है। सामान्य प्रक्रिया के तहत कई जगहों के तोपखानों में एक्सपायर होकर खराब हो चुका गोला-बारूद नष्ट करने के लिए पोकरण भेजा गया था। मंगलवार शाम को सेना के विशेषज्ञों की मौजूदगी में परीक्षण के बाद गड्ढे खोदकर इन्हें नष्ट किया। गाेला-बारूद करीब 300-500 राउंड का बताया जा रहा है।

देश की परमाणु नगरी है पोकरण
बता दें कि पोकरण (पोखरण) राजस्थान के जैसलमेर जिला मुख्यालय से 110 किलोमीटर दूर जोधपुर मार्ग पर स्थित कस्बा है। इसे भारत की परमाणु नगरी के नाम से भी जाना जाता है। भारत ने 11 और 13 मई, 1998 को राजस्थान के पोकरण परमाणु स्थल पर पांच परमाणु परीक्षण किए थे। इससे पहले भी भारत ने मई 1974 में स्माइलिंग बुद्धा नाम का परमाणु परीक्षण पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी के शासनकाल में किया था।
-
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी?












Click it and Unblock the Notifications