Rajasthan News: मदन दिलावर का राहुल गांधी पर निशाना, कहा-'अगर कोई हिन्दू है तो उसे कांग्रेस छोड़ देनी चाहिए'

Rajasthan News: राजस्थान के शिक्षा और पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर ने हिंदुओं को हिंसक बताने वाले बयान को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा है। मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि राहुल गांधी कहते हैं कि हिंदू हिंसक होता है। नफरत फैलता है। जनता इसका जवाब जरूर देगी।

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर रविवार को जोधपुर के सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के बयान के बाद अगर कोई कांग्रेसी कहता है कि मैं हिंदू हूं और हिंदू हिंसक नहीं होता है तो उसमें अगर थोड़ी सी भी इंसानियत बची है और हिंदू और देश के प्रति थोड़ा सम्मान उसके मन में है तो भाजपा में आए या ना आए। लेकिन उसे कांग्रेस तुरंत छोड़ देनी चाहिए। क्योंकि कांग्रेस हिंदू विरोधी पार्टी है। जो हिंदू को हिंसक बताती है।

madan dilawar

मंत्री मदन दिलावर ने आगे कहा कि इन्होंने ही 25 जून 1975 को संविधान की हत्या आपातकाल लगाकर की थी। क्योंकि इंदिरा गांधी के चुनाव को कोर्ट ने खारिज कर दिया था। अपनी सीट बचाने के लिए संविधान को निलंबित कर आपातकाल लगा दिया था। चुनाव के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी द्वारा सरकार बनने पर आरपीएससी भंग करने के सवाल पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि हमने कभी यह नहीं कहा कि आरपीएससी को भंग किया जाएगा। क्योंकि आरपीएससी भंग नहीं की जा सकती। इसमें सिर्फ बदलाव और सुधार किया जा सकते हैं।

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने फोन टैपिंग मामले पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तंज कसते हुए कहा कि उनसे बड़ा झूठा कोई नहीं है। सीएम रहते हुए अशोक गहलोत ने कहा था कि उन्होंने कभी फोन टैपिंग नहीं किया। जबकि उनका खुद का ओएसडी बोल रहा है कि हमने ऑडियो रिकॉर्ड किया है। ऑडियो सुने भी जा रहे हैं। इससे यह साबित होता है कि उन्होंने ईमानदारी का चोला ओढ़ कर क्या नहीं किया होगा। उन्होंने अपनी ही सरकार के उपमुख्यमंत्री का फोन टैप किया था। अब गहलोत के पास इसका कोई जवाब नहीं है। वह सत्ता पक्ष से डरे हुए हैं। इसलिए गहलोत डर के मारे विधानसभा भी नहीं आते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+