Lok Sabha Election: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कर दिया पूर्व सैनिकों को नौकरी का बड़ा ऐलान...
Lok Sabha Election: राजस्थान सरकार के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बड़ी घोषणा कर दी। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि पूर्व सैनिकों को सरकारी अध्यापक बनाएंगे, शहीदों की वीरांगनाओ को भी नौकरी देंगे।
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का ऐलान.... pic.twitter.com/dSBm9r2ywG
— PURSHOTTAM KUMAR (@pkjoshinews) April 16, 2024
राजस्थान के शिक्षा विभाग ने नई पहल करते हुए पूर्व सैनिकों को सरकारी अध्यापक बनाने की तैयारी में है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने घोषणा की है कि पूर्व सैनिक बी.एड के बराबर होंगे। जिन्हे मेरिट और आरक्षण के आधार अध्यापक बनाया जाएगा।

सैनिकों की आकस्मिक मौत होने और शहीद होने पर वीरांगना या आश्रितों को अनुकम्पा में सरकारी नौकरी देंगे। उन्होंने कहा चिंता करने की जरुरत नहीं क्योंकि अब वीरांगना या शहीद के परिजन को अनुकम्पा पर सरकारी नौकरी मिलेंगी।
भारत में राजस्थान शिक्षा विभाग पहली बार इसकी पहल कर रहा है। जिसका प्रस्ताव जल्द तैयार कर शिक्षा विभाग मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भेजेंगे।
यह घोषणा शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने रामगंजमंडी में लोकसभा चुनाव भाजपा कार्यालय के उद्घाटन समारोह के दौरान कही।
शिक्षा मंत्री दिलावर ने कहा कि कुछ पूर्व सैनिकों ने शिक्षा विभाग में अध्यापक बनने के लिए आवेदन किया है। लेकिन शिक्षा विभाग के अधिकारी मानने को तैयार नहीं उनका तर्क है कि पूर्व सैनिकों की शिक्षा ट्रेनिंग शिक्षा विभाग से कम है।
ऐसे मे अध्यापक नहीं बना सकते। ऐसे में अधिकारियो को सख्त निर्देश दिए कि पूर्व रिटायर सैनिको को बी.एड डिग्री के बराबर मानना पड़ेगा। अब पूर्व सैनिको को मेरिट के आधार पर और आरक्षण के आधार पर सरकारी अध्यापक बनाएंगे।
शिक्षा मंत्री दिलावर ने कहा कि भारतीय सैनिकों की दुर्भाग्य से सामान्य मौत हो जाती है, या लड़ाई के दौरान शहीद हो जाते है। लेकिन शहीद की वीरांगनाओ को अनुकम्पा नियुक्ति देने के प्रावधान नहीं है।
मैंने मेरे शिक्षा विभाग अधिकारियो को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। पुरे हिंदुस्तान मे राजस्थान शिक्षा विभाग पहल करेंगा, कि शहीद की वीरांगना या आश्रित परिवार को राजास्थान मे सरकारी नौकरी देंगे। ज़िसके प्रस्ताव तैयार हो रहे है, जो जल्द मुख्यमंत्री के पास भेजे जायेंगे।












Click it and Unblock the Notifications