राजस्थान में कोचिंग संस्थानों पर ईडी की कार्रवाई, सीकर कलाम कोचिंग में पड़ा छापा
राजस्थान में प्रतियोगी परीक्षाओं व रीट पेपर लीक प्रकरण के बीच ईडी ने कलाम कोचिंग में छापा मारा है। कार्रवाई से सुबह से चल रही है।
राजस्थान में शिक्षक भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक की खबरों के बीच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की है।

ईडी ने सीकर शहर के नवलगढ़ रोड पर जीपीआरएस की तैयारी करवाने वाली प्रमुख कोचिंग संस्थान कलाम एकेडमी में छापा मारा है।
कलाम कोचिंग सोचिंग में सुबह से ईडी की कार्रवाई चल रही है। यहां से ईडी को क्या मिला है? यह अभी पता नहीं चल पाया है।
जानकारी के अनुसार रीट भर्ती परीक्षा मामले को लेकर पिछले करीब 6 घंटे से कलाम कोचिंग सीकर में ईडी की कार्रवाई जारी है।
सीकर में कलाम कोचिंग पर कार्रवाई के लिए ईडी की टीम 3 गाड़ियों में सवार होकर आई। ईडी की कार्रवाई की सूचना पर कोचिंग के आस-पास लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। मौके पर सीकर पुलिस भी तैनात की गई।












Click it and Unblock the Notifications