Rajasthan News: भूकंप के झटके, पश्चिमी राजस्थान से जयपुर तक मची दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Earthquake in Jaipur: जयपुर समेत पाकिस्तान से सटे पश्चिमी राजस्थान के कई शहरों में भूकंप के झटके महसूस किए गए है। भूकंप की रिक्टर स्केल पर 5.8 तीव्रता की बताई जा रही है। भूकंप के झटकों के बाद लोग दहशत के चलते घरों से बाहर निकल आए।

प्रदेश में आज राजधानी जयपुर समेत कई शहरों में बुधवार दोपहर करीब 1 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए है। भूकंप के झटकों के चलते लोगों में दहशत देखने को मिली है।

इसके चलते लोग अपने-अपने घरों से बाहर आ गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप का केंद्र पाकिस्तान में था। जहां आज दोपहर 12:58 बजे रिक्टर स्केल पर 5.8 की तीव्रता वाला भूकंप दर्ज हुआ।

earthquake-jolts-rajasthan-panic-spread-from-western-rajasthan-to-jaipur-people-left-their-homes

भूकंप का पश्चिमी राजस्थान सहित जयपुर और दिल्ली एनसीआर तक असर देखने को मिला है। फिलहाल राजस्थान में भूकंप से अभी किसी भी प्रकार का नुकसान, जनहानि होने की जानकारी नहीं मिली है।

विज्ञान केंद्र के जानकारों की माने तो अगर भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 0 से 10 तक होती है। इसमें अगर 0 1.9 के बीच रहती है तो वो आम लोगों को महसूस नहीं होते हैं। वहीं अगर 10 रिक्टर स्केल पर होती है तो माना जाता है कि धरती पर फिर कोई जिंदा नहीं बचेगा।

वहीं आज जो भूकंप की तीव्रता दर्ज की गई है वो 5.8 रिक्टर स्केल है। जिसका केंद्र पाकिस्तान में बताया जा रहा है। इस भूकंप का असर पश्चिमी राजस्थान से लेकर जयपुर और दिल्ली एनसीआर तक महसूस किया गया है।

Rajasthan: उदयपुर में एसीबी का बड़ा एक्शन, जीएसटी के ज्वाइंट डायरेक्टर 8 लाख रूपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+