राजस्थान के बीकानेर में देर रात आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.1
जयपुर, 22 अगस्त। राजस्थान के बीकानेर में देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है कि बीकानेर के उत्तर पश्चिम में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इशकी तीव्रता 4.1 दर्ज की गई है। बता दें कि इससे पहले लखनऊ में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। लखनऊ में भूकंप के तीव्रता 5.2 दर्ज की गई थी। लखनऊ में भूकंप शनिवार रात 1.12 बजे आया था। इसकी गहरलाई 82 किलोमीटर धरती के भीतर थी।

लखनऊ में आए भूकंप का केंद्र बहराइच में था। भूकंप शुक्रवार देर रात तकरीबन 1.12 बजे महसूस किए गए थे। इसकी गहराई तकरीबन 82 किलोमीटर थी। हालांकि अच्छी बात यह है कि इससे किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। बता दें कि महाराष्ट्र के नासिक में भी 17 अगस्त को तीन बार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। ये भूकंप के झटके तीव्र नहीं थे। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता, 3.4, 2.1, 1.9 दर्ज की गई थी। हालांकि इससे किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ था लेकिन एक के बाद एक तीन भूकंप के झटकों से लोग डर जरूर गए थे।












Click it and Unblock the Notifications