देर रात राजस्थान के जालोर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.6 रही तीव्रता
देर रात राजस्थान के जालोर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.6 रही तीव्रता
जयपुर, 20 नवंबर: राजस्थान के जालोर में शुक्रवार (19 नवंबर) को देर रात करीब 2.26 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। देश में भूकंपीय गतिविधियों की निगरानी करने वाली एजेंसी नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार आधी रात को राजस्थान के जालोर में रिक्टर स्केल पर 4.6 तीव्रता का भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार जोधपुर के दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में तड़के 2.26 बजे 4.6 तीव्रता का भूकंप आया। अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

इससे पहले 16 नवंबर को गुजरात के बनासकांठा जिले के साथ लगती राजस्थान की सीमा पर 4.1 तीव्रता का भूकंप आया था। वहीं गुरुवार (18 नवंबर) को तड़के करीब साढ़े तीन बजे जोधपुर में झटके महसूस किए गए थे।












Click it and Unblock the Notifications