Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bhilwara : घर लौट रहे दूल्हा-दुल्हन की कार में लगी आग, टायर फटने पर जोरदार धमाका, VIDEO

भीलवाड़ा। राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में राजसमंद फोरलेन पर दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर विदाई के बाद घर लौट रहे दूल्हा-दुल्हन की कार में आग लग गई। मांडल के जीनगर परिवार की बारात राजसमंद जिले के कूरज में विवाह संपन्न होने के बाद दूल्हन को लेकर वापस लौट रही थी। इसी दौरान राजसमंद-भीलवाड़ा फोरलेन मार्ग पर पोटलां के निकट दूल्हा-दुल्हन की कार में अचानक आग लग गई।

धमाके से सहम उठे लोग

धमाके से सहम उठे लोग

इसके बाद कार अगले ही पल आग के गोले में तब्दील हो गई। धमाके के साथ कार के टायर भी जलने लगे और कुछ ही दूर में आग जलकर नष्ट हो गई। इसी बीच आग की सूचना पर गंगापुर से दमकल मौके पर आ गई और पोटलां पुलिस भी मौके पर आ गई। आग की लपेटों से कार को घिरा देख कर राजमार्ग भी ठहर गया। इस दौरान कार के टायर फटने के धमाके से क्षेत्र के लोग भी सहम उठे।

कार में कुछ जलने की बूं आने पर शक

कार में कुछ जलने की बूं आने पर शक

राठौड़ ने बताया कि वो दूल्हे सतीश का मित्र होने के नाते कार चला रहा था, कार तीन माह पहले ही एक अन्य दोस्त ने खरीदी थी। कूरज से सुबह दूल्हा-दूल्हन व दूल्हे की बहन को साथ लेकर मांडल के लिए रवाना हुआ था। एसी चालू होने से पूरी कार पैक थी। करीब पन्द्रह किलोमीटर दूर पहुंचे ही थे कि कार में कुछ जलने की बूं आई। तुरन्त कार को साइड में रोका। बोनट में धुआं उठता देख कर अनहोनी की आशंका हुई, कार में सवार तीनों को नीचे उतारा। कुछेक सामान बाहर निकाला। इतने में आग विकराल हो गई और लपटे उठने लगी। कुछ ही देर में कार जलकर नष्ट हो गई। इसके बाद गंगापुर व पोटलां पुलिस को घटना की जानकारी दी। कार में रखा उसका मोबाइल भी जल गया।

 कार की डिक्की में रखा सामान जलकर राख

कार की डिक्की में रखा सामान जलकर राख

दूल्हे सतीश ने बताया कि वो बांगड होस्पीटल में नर्सिग स्टाफ में है। शादी की रस्म पूरी कर वो हेमलता व बहन के साथ वापस घर लौट रहे थे उस दौरान ये हादसा हुआ। सतीश ने हिम्मत सिंह के हिम्मत की दाद दी और कहा कि आज उसके साहस से एक बड़ा हादसा टल गया और वो भी सुरक्षित है। उसने बताया कि पिता देवीलाल एव अन्य रिश्तेदार पीछे बस में आ रहे थे। घटना के बाद वो सभी बस में सवार को कर फिर घर पहुंचे। कार की डिक्की में रखा शादी का सामान व कपड़े आदि भी जल गए।

चालक ने दिखाई हिम्मत

चालक ने दिखाई हिम्मत

कार चालक मांडल के मेलियास निवासी हिम्मतसिंह राठौड़ को इसकी भनक लगी तो उन्होंने कार को सड़क किनारे रोक दी। वो माजरा समझ पाते इससे पहले ही कार में आग विकराल हो गई। राठौड़ ने जान हथेली पर लेते हुए दूल्हा सतीश, दूल्हन हेमलता व दूल्हे की बहन को कार से सुरक्षित निकाला।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+