राजस्थान: प्रतापगढ़ में 12 दिन पहले दुबई से लौटा शख्स निकला कोरोना पॉजिटिव, आइसोलेशन वार्ड में भर्ती
प्रतापगढ़। राजस्थान के प्रतापगढ़ में कोरोना का पहला मरीज सामने आने की खबर से सनसनी फैल गई है। जिला कलेक्टर अनुपमा जोरवाल ने मरीज की पॉजिटिव रिपोर्ट आने की पुष्टि की है। मरीज बारह दिन पहले दुबई से लौटा था। मरीज शहर के भीड़-भाड वाले इलाके सदर बाजार का रहने वाला बताया जा रहा है। मरीज 12 दिन पहले दुबई से लौटा था। इस दौरान वह बांसवाड़ा, डूंगरपुर और बिछीवाड़ा के रास्ते प्रतापगढ़ पहुंचा था। मरीज इतने दिनों से आराम से शहर के बाजार में घूम रहा था। लोगों से मिल रहा था और इधर-उधर घूम रहा था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मरीज को जिला चिकित्सालय आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है।

इधर, जिला चिकित्सालय में हलचल मची हुई है। चिकित्सकों की टीम जिला चिकित्सालय में तैनात है। वहीं, पूरा शहर सतर्क हो गया है। मरीज के परिवार वालों की जांच की जा रही है। दुबई से आने के बाद वह जिन लोगों से भी मिला उन सभी की जांच अब की जाएगी। कोरोना मरीज मिलने से बाद पुलिस की हलचल एक दम से बढ़ गई। पुलिस की गाड़ियां शहर में घूमने लगी। बताया जा रहा है कि नौ बजे बाद से ही शहर में पुलिस द्वारा दुकानें बंद करवाई जा रही है। हालांकि, इस बारे में अब तक कोई ऑफिशियल स्टेटमेन्ट नहीं आया है। फिलहाल, चिकित्सा विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है और प्रशासन किसी भी तरह की लापरवाही नहीं चाहता। राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के सैकड़ों लोग गल्फ कंट्रीज में रहते हैं। ऐसे में शुरू से भी यह अंदेशा जताया जा रहा था कि दुबई, शारजाह आदि देशों से आने वाले लोगों में कोरोना हो सकता है।
मनारेगा मजदूरों को भी किया जा रहा जागरुक
इधर, जिले के सभी गांवों में काम करने वाले नरेगा मजदूरों को भी वायरस की जानकारी दी जा रही है। उन्हें बताया जा रहा है कि अब 30 मार्च तक काम पर आने की जरूरत नहीं है, बिना काम किये ही भुगतान किया जाएगा। चिकित्सा विभाग की टीम यहाँ श्रमिकों को लक्षण दिखाई पड़ते ही अस्पताल आने की बात कह रही है।












Click it and Unblock the Notifications