Khatu Shyam: खाटू श्याम मंदिर के कपाट कल रहेंगे बंद, जानिए पूरी वजह
Khatu Shyam: राजस्थान में खाटू श्याम भक्तों के लिए बड़ी खबर है। विशेष सेवा पूजा होने और तिलक दर्शन के कारण खाटू श्याम मंदिर बंद रहेगा। श्याम भक्त 5 अगस्त को रात 10 बजे से 6 अगस्त की शाम 5 बजे तक खाटू श्याम के दर्शन नहीं कर सकेंगे। श्री श्याम मंदिर कमेटी ने यह जानकारी साझा की है। इस दौरान बाबा खाटू श्याम की विशेष सेवा पूजा और तिलक दर्शन किए जाएंगे। इस वजह से श्रद्धालु खाटू श्याम जी के दर्शन नहीं कर पाएंगे।
देशभर से आते हैं श्रद्धालु
सीकर जिले के खाटू श्याम मंदिर में राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली सहित देशभर से श्रद्धालु दर्शनों के लिए आते हैं। बाबा खाटू श्याम को लेकर भक्तों में बड़ी मान्यता है। श्रावण मास की रिमझिम फुहारों के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा खाटू श्याम के दर्शन के लिए खाटू पहुंच रहे हैं। ऐसे में मंदिर के पट बंद रहने से श्रद्धालुओं को निराश होना पड़ेगा। भक्त बाबा श्याम के दर्शन नहीं कर पाएंगे।

जानिए कौन है बाबा खाटू श्याम
सीकर जिले में खाटू श्याम की पूजा की जाती है। जिन्हें कलयुग में खाटू श्याम के नाम से जाना जाता है। खाटू श्याम असल में भीम के पोते और घटोत्कच के बेटे बर्बरीक हैं। महाभारत की समय बर्बरीक को भगवान कृष्ण ने वरदान दिया था कि वह कलयुग में भगवान श्री कृष्ण के नाम से पूजे जाएंगे। राजस्थान के सीकर जिले में 1720 में श्री खाटू श्याम मंदिर की आधारशिला रखी गई थी। यहां हर वर्ष फाल्गुन शुक्ल षष्टी से द्वादशी तक मेला लगता है। जिसमें लाखों की संख्या में श्रद्धालु बाबा के दरबार में ढोक लगाने और दर्शन करने आते हैं।












Click it and Unblock the Notifications