डॉग शो धौलपुर : जब रैम्प पर उतरा 15 लाख का डॉग, देखते रह गए लोग
धौलपुर। राजस्थान के धौलपुर जिले में धौलपुर कैनल क्लब के तत्वावधान में स्थानीय भार्गव वाटिका में विशाल डॉग शो का आयोजन किया गया। कैनल क्लब ऑफ इंडिया की तर्ज पर आयोजित डॉग शो कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने 30 से अधिक प्रजातियों के करीब दो सौ से अधिक देशी-विदेशी डॉग्स का रैंप वाक करवाया।

विभिन्न प्रजातियों के डॉग को देखकर लोग अचंभित
कार्यक्रम में आगरा, दिल्ली, ग्वालियर,जयपुर सहित कई अन्य प्रदेशों से करीब दो सौ से अधिक लोग ने भाग लिया। भरतपुर संभाग में दूसरी वार धौलपुर में आयोजित हुए डॉग शो को देखने के लिए लोग उमड़ पड़े। इस दौरान लोगों ने लाए गए डॉग्स को निहारा तो उनकी खूबियों के बारे में जानकारी ली। विभिन्न प्रजातियों के डॉग को देखकर कई लोग अचंभित रह गए। डॉग शो के इस कार्यक्रम में 15 लाख का डॉग आकर्षण का केंद्र रहा।

पशु क्रूरता अधिनियम की जानकारी दी
डॉग शो कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला कलक्टर राकेश कुमार जायसवाल, पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा, आयोजक राधा सिंघल, विमल भार्गव, रोहिल सरीन, डॉ.रामअवतार सिंघल ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में डॉग शो के सलाहकार पशु चिकित्सक डॉ.रामअवतार सिंघल ने डॉग से संबंधित जानकारियां दी। जिला कलक्टर राकेश कुमार जायसवाल ने लोगों को पशु क्रूरता अधिनियम की जानकारी दी।

पशुओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर
पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने कहा कि आवारा पशुओं के साथ ही पालतू पशु भी कम क्रूरता के शिकार नहीं होते हैं। उसके साथ व्यवहार उसके मालिक की मनस्थिति पर निर्भर होता है। उनके द्वारा घर में नुकसान पहुंचाए जाने पर उनके साथ क्रूरता आम है। डॉग शो में पशुओं के प्रति जागरूकता एवं संवेदनशीलता बढ़ाने के लिए ड्राइंग एवं क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।












Click it and Unblock the Notifications