डॉक्टर प्रिया की राजस्थान से लेकर दिल्ली तक हो रही चर्चा, अब वासुदेव देवनानी ने की तारीफ
Rajasthan News: दिल्ली के एयरपोर्ट पर बुजुर्ग को सीपीआर देकर जान बचाने वाली राजस्थान की डॉक्टर प्रिया की आज पूरे देशभर में चर्चाएं हो रही है। जब सीपीआर का वीडियो वायरल हुआ है तब से ही डॉक्टर प्रिया की हर कोई चर्चा कर रही है।
लेकिन आखिर कौन है डॉक्टर प्रिया जिसकी हर कोई चर्चा कर रहा है। आज हम आपकों बताएंगे कि डॉक्टर प्रिया कौन है और कहां की रहने वाली है। उनकी ही जुबानी आपकों यह भी सुनाएंगे की आखिर कैसे उन्होने बुजुर्ग की जान बचाई।
दरअसल डॉक्टर प्रिया राजस्थान के अजमेर में रेलवे हॉस्पिटल में सीनियर डीएमओ के पद पर तैनात है और यह जयपुर की निवासी है।

डॉक्टर प्रिया की यह सूझबूझ और साहसिक कार्य सभी को जागरूक करने वाला है। बुजुर्ग की जान बचाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जैसे ही वायरल हुआ लोग डॉक्टर की तारीफ करने में जुट गए।
Rajasthan news डाक्टर प्रिया pic.twitter.com/ijq3SyNcxW
— PURSHOTTAM KUMAR (@pkjoshinews) July 19, 2024
हार्ट अटैक आने के 5-6 मिनट के भीतर सीपीआर देने से बुजुर्ग व्यक्ति की जान बच गई और समय पर अस्पताल पहुंचाया गया। दिल्ली एयरपोर्ट पर डॉ प्रिया के सीपीआर का वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है।
अब राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने इंस्टाग्राम सहित तमाम सोशल साइट्स पर पर विडियो डाल कर डॉक्टर प्रिया की तारीफ की है।
अजमेर रेलवे हॉस्पिटल में सीनियर डीएमओ, जयपुर निवासी डॉ. प्रिया जी ने दिल्ली एयरपोर्ट पर अपनी सूझबूझ से सीपीआर देकर बुजुर्ग की जान बचाई। बुजुर्ग को हार्ट अटैक आया था।
उनकी यह सूझबूझ और साहसिक कार्य हम सभी को जागरूक करने वाला है। हार्ट अटैक आने के 5-6 मिनट के भीतर सीपीआर देने से… pic.twitter.com/4LYthc3xJF
— Vasudev Devnani (@VasudevDevnani) July 19, 2024
वहीं डॉक्टर प्रिया ने बताया कि डॉक्टर का पेशा ईश्वर के समान होता है और उन्होंने अपनी सूझबूझ से जान बचाई यह सब ईश्वर की कृपा है।
उन्होंने कहा कि हमारी फ्लाइट थी और हम सब अमरनाथ यात्रा से लौट रहे थे। हमारी फ्लाइट डेढ़ घंटे लेट थी, हम जिस स्टॉल पर खड़े थे वहां पर हमने एक बुजुर्ग को गिरते हुए देखा और उस समय मेरे पति रमाकांत गोयल मेरे साथ थे।
जब हम वहां पहुंचे तो एक डॉक्टर दंपती भी आ गए थे, उसके बाद जब हमने उनको देखा उनकी पल्स को देखा तो कोई रेस्पोंड नहीं कर रही थी, सांस लेना बंद कर दिया था, इसके बाद हमने तुरंत उनको सीपीआर देना स्टार्ट कर दिया।
लगभग 5 मिनट के बाद में उनकी पल्स वापस आना शुरू हो गई थी। हमने सीपीआर कंटिन्यू किया, उनको टैबलेट दी उनके पास वापस आई और उनमें रिस्पांस हुआ, उसके बाद वहां पर मौजूद लोगों ने एयरपोर्ट अथॉरिटी को सूचना दी और वह लोग वहां पर पहुंच गए।
उसके बाद उनकी पल्स की जांच की तो सब कुछ नॉर्मल आया फिर उनके मोबाइल से उनकी पत्नी को फोन करके सूचित किया । उन्होंने कहा कि इसके बाद उनके बेटे से भी बात हुई है और बाईपास सर्जरी हुई है उम्मीद है कि वह ठीक होंगे।












Click it and Unblock the Notifications