गर्भवती महिला की मौत पर परिजनों ने किया हत्या का केस, तो डॉ. अर्चना शर्मा ने उसी अस्पताल में दे दी जान

दौसा। दौसा जिले के लालसोट में एक निजी अस्पताल की एक महिला डॉक्टर की मौत की घटना राजस्थान में चर्चा का विषय बनी हुई है। महिला डॉक्टर का नाम अर्चना शर्मा था, जो कि स्त्री रोग विशेषज्ञ थीं। उनके खिलाफ एक गर्भवती महिला के इलाज में लापरवाही, और फिर उस महिला की मौत होने पर हत्या का मामला दर्ज कराया गया था। पुलिस का कहना है कि, अपने खिलाफ केस दर्ज होने के बाद से डॉक्टर अर्चना शर्मा परेशान थीं। ऐसे में उन्होंने आत्महत्या की होगी। हालांकि, इस घटना के बाद एक और मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।

बता दें कि, डॉक्टर अर्चना शर्मा अस्पताल की बिल्डिंग में ही तीसरे मंजिल पर रहती थीं। पुलिस को उनकी लाश उनके घर में ही मिली है। बताया जा रहा है कि, वो फंदे पर थीं। इसलिए प्रथमदृश्या यह मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस ने उनकी लाश को मॉर्चरी भिजवाया है।

दौसा में महिला डॉक्टर घर पर मृत मिली

दौसा में महिला डॉक्टर घर पर मृत मिली

इस घटना के संदर्भ में आज पुलिस ने बताया कि, डॉक्टर अचर्ना शर्मा के शव को लालसोट अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया गया है। जांच के बाद उनकी मौत की पुख्ता वजह पता चल सकती है। फिलहाल, केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस टीम आगे की कार्रवाई में जुटी है।
एक बयान में पुलिस ने कहा कि, मृतका का नाम डॉ. अर्चना शर्मा था, जो कि निजी अस्पताल में एक स्त्री रोग विशेषज्ञ के तौर पर काम करती थी।

पति के साथ चलाती थी अस्पताल

पति के साथ चलाती थी अस्पताल

लालसोट थाना अधिकारी अंकेश चौधरी ने बताया कि, डॉ. अर्चना शर्मा निजी अस्पताल की बिल्डिंग में ही रहती थीं। उनका घर तीसरी मंजिल पर है। वह लालसोट में अपने पति के साथ आनंद अस्पताल के नाम से अस्पताल चलाती थीं।

गर्भवती महिला की मौत होने पर हुआ था केस

गर्भवती महिला की मौत होने पर हुआ था केस

एक बुजुर्ग ने बताया कि, डॉ. अर्चना शर्मा के खिलाफ एक परिवार ने हत्या का केस दर्ज कराया था। वो केस एक गर्भवती महिला की मौत होने पर, उसके परिजनों ने किया था। गर्भवती महिला के परिजनों का आरोप है कि, डॉ. अर्चना शर्मा के अस्पताल में इलाज में लापरवाही बरती गई, जिसके चलते महिला की मौत हो गई। इस वजह से उन्होंने डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कराया था।

समर्थन में आए डॉक्टर्स, करेंगे हड़ताल

समर्थन में आए डॉक्टर्स, करेंगे हड़ताल

डॉ. अर्चना शर्मा अपने खिलाफ दर्ज हुए केस के कारण डर गई थीं। माना जा रहा है कि, इसी के चलते उन्होंने आत्महत्या कर ली। हालांकि, इस पूरी घटना की पुलिस जांच कर रही है। वहीं, डॉक्टरों की यूनियन डॉ. अर्चना शर्मा के परिजनों के पक्ष में आ गई है।

सीएम से पीड़ित परिवार को मुआवजे की मांग

आज FORDA ने इस मामले में राजस्थान के सीएम को पत्र लिखकर उचित जांच कराने का अनुरोध किया है। साथ ही डॉ. अर्चना शर्मा के खिलाफ दर्ज एफआईआर को तत्काल वापस लेने और परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+