Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दौसा उपचुनाव ग्राउंड रिपोर्ट: भाई जगमोहन के लिए किरोड़ीलाल मीणा ने झोंकी ताकत, भाभी भी मांग रही वोट

Dausa by-election ground report: 13 नवंबर को राजस्‍थान की सात सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। इनमें दौसा हॉट सीट बन चुकी है। यहां पर राजस्‍थान की भजनलाल सरकार में मंत्री व दिग्‍गज भाजपा नेता किरोड़ीलाल मीणा की प्रतिष्‍ठ दांव पर लगी हुई है। किरोड़ी लाल मीणा के भाई जगमोहन मीणा दौसा उपचुनाव में भाजपा उम्‍मीदवार हैं।

दौसा उपचुनाव 2024 में भाजपा प्रत्‍याशी जगमोहन मीणा के लिए न केवल उनके बड़े भाई किरोड़ीलाल मीणा बल्कि भाभी गोलमा देवी ने भी पूरी ताकत झोंक रखी है। गोलमा देवी पूर्व मंत्री रही हैं। किरोड़ीलाल मीणा की पत्‍नी हैं। जगमोहन मीणा का मुकाबला कांग्रेस उम्‍मीदवार दीनदयाल बैरवा से है, जो सचिन पायलट के करीबी हैं।

यह भी पढ़ें- Sanjana jatav: भरतपुर MP संजना जाटव ने बता दिया उन्‍हें BJP नेताओं से 'कन्‍यादान' में वोट मिले या नहीं?

Dausa By-Election 2024

दौसा उपचुनाव 2024 की ग्राउंड रिपोर्ट कहती है कि जगमोहन मीणा को जीत दिलाने की पूरी जिम्‍मेदारी बड़े भाई मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने अपने कंधों पर उठा रखी है। किरोड़ीलाल मीणा ने मोर्चा इस कदर संभाल रखा है कि नाराज वोटरों के लिए छोटी-छोटी बैठकें करके उनको भी मना रहे हैं। वहीं, गोलमा देवी महिला वोटरों को साधने में जुटी हैं।

मंत्री किरोड़ी लाल मीणा की तस्‍वीर सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही है, जिसमें 'भीख' में वोट रहे हैं। इस तस्‍वीर में चुनाव प्रचार के दौरान किरोड़ीलाल मीणा के एक हाथ में कमंडल और दूसरा पोस्‍टर नजर आ रहा है, जिस पर लिखा-'वोट भिक्षाम देही'

दौसा उपचुनाव 2024 में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्‍कर मानी जा रही है। दोनों ने नामांकन सभी से ही शक्ति प्रदर्शन शुरू कर दिया था। दीनदयाल बैरवा की नामांकन सभा में अशोक गहलोत व गोविंद सिंह डोटसरा भी आए।

दौसा उपचुनाव 2024 (Dausa by-election 2024)

दौसा से कांग्रेस विधायक मुरारीलाल मीणा सांसद बन गए। मुरारी लाल मीणा का यहां काफी प्रभाव है। तीन बार विधायक रहे हैं। 2008 में बसपा व 2018 व 2023 में कांग्रेस की टिकट पर जीत दर्ज की। 2013 में भाजपा के शंकरलाल शर्मा के सामने चुनाव हारे।

दौसा से भाजपा उम्‍मीदवार जगमोहन मीणा के पास एलएलबी की डिग्री है। संपत्ति 4.53 करोड़ रुपए। 7.50 लाख की ज्‍वैलरी। तीन कार हैं। कर्ज 9.19 लाख रुपए।
दौसा से कांग्रेस डीडी बैरवा 48 साल के हैं। इनकी संपत्ति 9.59 लाख रुपए है। 96 हजार की ज्‍वैलरी। एक कार और कर्ज 55.22 लाख रुपए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+