Sanjana jatav: भरतपुर MP संजना जाटव ने बता दिया उन्हें BJP नेताओं से 'कन्यादान' में वोट मिले या नहीं?
Sanjana jatav MP Bharatpur on Kanyadaan Vote: राजस्थान के भरतपुर से कांग्रेस सांसद संजना जाटव ने यह बता दिया है कि लोकसभा चुनाव 2024 में उनको भाजपा नेताओं की मदद से 'कन्यादान' के रूप में वोट मिले हैं या नहीं? संजना जाटव का यह इंटरव्यू वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
संजना जाटव के सामने भरतपुर सीट पर चुनाव हारने वाले भाजपा उम्मीदवार रामस्वरूप कोली ने एक इंटरव्यू में कहा था कि कांग्रेस की संजना जाटव को जितवाने में भाजपा नेताओं ने मदद की है। जबकि भाजपा नेताओं ने पार्टी उम्मीदवार कोली का साथ नहीं दिया।

कोली ने यहां तक कहा कि पूर्व सांसद व भाजपा नेता बहादुर सिंह कोली ने मतदाताओं से कन्यादान के नाम पर संजना जाटव को वोट दिलवाए। रामस्वरूप कोली ने दावा भी किया बहादुर सिंह कोली की इस बात पर कई लोगों के उनके पास कॉल आए, जिनकी रिकॉर्डिंग भी उनके पास है।
रामस्वरूप कोली यहीं नहीं रुके बल्कि उन्होंने यह भी कहा कि कामां से भाजपा विधायक नौक्षम चौधरी ने तो उनका कॉल तक नहीं उठाया। मतलब उन्हें चुनाव में मदद नहीं की। बयाना विधायक रितु बनावत व ऋषि बंसल ने उनका खुलकर विरोध किया।
सारे आरोपों पर भरतपुर सांसद संजना जाटव का भी बयान आया है। संजना जाटव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में वे भाजपा के किसी नेता के सम्पर्क में नहीं थीं। कन्यादान में वोट वाली बात गलत है। उन्हें सर्व समाज का समर्थन व प्यार मिला है। जनता के आशीर्वाद से वे सांसद चुनी गई हैं। सर्व समाज ने उन्हें बेटी समझकर वोट दिए हैं। बहादुर सिंह कोली समेत अन्य भाजपा नेताओं से कभी कोई बात नहीं हुई।
उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव 2024 में भरतपुर संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस की संजना जाटव को कुल 579,890 वोट मिले। जबकि भाजपा के रामस्वरूप कोली को कुल 5,27,907 वोट मिले। संजना की जीत का अंतर-51,983 वोट रहा।












Click it and Unblock the Notifications