भीलवाड़ा: बहू को डायन बताकर गर्म सलाखों से दागा, JCB से गड्डा खोदकर दफनाने की कोशिश

राजस्‍थान के भीलवाड़ा में एक महिला पर उसके ससुराल वालों ने उसे डायन बताकर कहर बरपाया है।

राजस्‍थान के भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर ससुराल वालों ने एक बहू पर कहर बरपाया है। उसे डायन बताकर खूब पीटा गया है।

जेसीबी से गड्डा खोदकर दबाने की कोशिश तक की गई है। हालांकि वह अभी सुरक्षित है। अस्‍पताल में उसका इलाज चल रहा है।

jahazpur police station bhilwara

जहाजपुर एसएचओ राजूराम पलासिया ने बताया कि थाना इलाके के एक व्‍यक्ति ने रिपोर्ट दी कि उसकी बेटी की शादी साल 2021 में अजमेर जिले के सरवाड़ गांव में हुई थी। एक बेटी पैदा होने के बाद उसके ससुराल वालों का व्‍यवहार बदल गया।

ससुराल वाले उसके साथ मारपीट करने लगे। उसे पीहर भेजना भी बंद कर दिया। 24 जून को ससुराल वालों ने उसे डायन बताकर उसके बाल काटकर शरीर गर्म सलाखों से दाग दिया है। 26 जून को समाज के लोगों और सरवाड़ पुलिस की मदद से पिता उसे अपने घर जहाजपुर लेकर आए।

महिला ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी 14 मई 2021 को अजमेर जिले के सरवाड़ में युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद कुछ दिन तो सही रहा, मगर फिर उसे तंग परेशान किया जाने लगा।

सास उसे डायन बताकर प्रताड़ित करने लगी। सास और देवर ने उसके साथ मारपीट की। उसके दांत तोड़ दिए। आरोपियों ने मिलकर गर्म सरिए से उसके शरीर को जगह जगह दाग दिया। उसके सिर के बाल भी काट दिए। यहीं नहीं बल्कि आरोपियों ने जेसीबी से खड्डा खोदकर उसे दफनाने की कोशिश की।

पुलिस के अनुसार परिजनों ने उसे स्‍थानीय अस्‍पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद भीलवाड़ा के अस्‍पताल में रैफर कर दिया। उसके स्वस्थ होने के बाद पुलिस बयान दर्ज करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+