Hari Bhakar : फौजी ने बहन की शादी में जमकर किया डांस, शहीद होने के बाद वायरल हुआ ये VIDEO


Makrana News, मकराना। राजस्थान के नागौर जिले के मकराना तहसील के गांव जूसरी के शहीद हरि भाकर का एक वीडियो उनकी शहादत के बाद सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

hari bhakar dance video of sister Marriage

वायरल वीडियो में हरि भाकर अपनी बहन की शादी में डीजे पर जमकर डांस करते हुए ​दिखाए दे रहे है। सोशल मीडिया में इस वीडियो को खूब शेयर किया जा रहा है। साथ ही हरि भाकर की जिंदादिली और बहादुरी को लोग सैल्यूट भी कर रहे है।

पिछले महीने हुई थी बहन की शादी

पिछले महीने हुई थी बहन की शादी

हरि भाकर की बड़ी बहन मनोज की शादी 9 फरवरी 2019 को हुई थी। बहन की शादी पर छुट्टी लेकर हरि भाकर भी घर आए थे और बहन की शादी की सभी रस्मों में काफी उत्साह से हिस्सा लिया था। 21 वर्षीय यह भाई बहन की शादी के महीनेभर बाद ही तिरंगे में लिपटकर घर लौटा तो सबकी आंखों से आंसुओं का दरिया बहा।

हरि भाकर का जुड़वा भाई भी फौजी

हरि भाकर का जुड़वा भाई भी फौजी

हरि व हरेन्द्र जुड़वा भाई भी है। हरेन्द्र भी फौजी है। इन दोनों का जन्म एक अक्टूबर 1998 को गांव जूसरी के पदमाराम के घर हुआ था। हरि महज साढ़े साल की उम्र में ही भारतीय सेना ज्वाइन कर ली थी। वहीं हरेन्द्र भी सात माह पहले ही फौज में भर्ती हुआ है। वर्तमान में जबलपुर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा है।

पुलवामा हमले के बाद लौटे थे बॉर्डर पर

पुलवामा हमले के बाद लौटे थे बॉर्डर पर

हरि भाकर अवकाश लेकर घर आए थे। इसी बीच 14 फरवरी को पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हमला हो गया तो वे उसी शाम को जम्मू कश्मीर के लिए रवाना हो गए थे। प्रशिक्षण के बाद जम्मू कश्मीर के पुंछ के शाहपुरा सेक्टर इलाके में उनकी पहली पोस्टिंग थी। यहां पर 23 मार्च की शाम को पाकिस्तान की ओर से की गई गोलाबारी में नागौर के जाबांज सूपत हरि भाकर शहीद हो गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+