जगन गुर्जर: जब धौलपुर के इस कुख्यात डकैत ने गर्लफ्रेंड की जान बचाने के लिए पुलिस के सामने टेके घुटने

धौलपुर। राजस्थान के धौलपुर जिले में आतंक का पर्याय बन चुके कुख्यात डकैत जगन गुर्जर के खौफ का खात्मा हो गया है। जगन ने धौलपुर जिले के शाही तालाब के पास एसपी अजय सिंह के सामने शुक्रवार को सरेंडर ​कर दिया है।

Dacoit Jagan Gurjar Forth time surrender Now in Dholpur Rajasthan

फिलहाल उससे धौलपुर के सादाबाड़ी सदर पुलिस थाने में पूछताछ की जा रही है। आत्मसमर्पण करने से एक बार फिर चंबल का यह सबसे खूंखार डकैत जगन गुर्जर एक बार फिर सुर्खियों में है, मगर यह कोई पहला मौका नहीं जब जगन ने खुद पुलिस के सामने हथियार टेक दिए हों। इससे पहले भी जगन तीन बार सरेंडर कर चुका है।

कोमेश से हुआ जगन को प्यार

बता दें कि धौलपुर के डांग इलाके के गांव भवुतीपुरा निवासी जगन गुर्जर के तीन बीवी हैं। जिनके दो बेटी व दो बेटे हैं। शादीशुदा जगन को महिला कोमेश गुर्जर से प्यार हो गया था। दस्यु सुंदरी कोमेश भी उसके साथ कई वारदातों में साथ देखी गई थी। एक डकैती के दौरान पुलिस और जगन की मुठभेड़ हो गई थी, जिसमें प्रेमिका कोमेश को गोली लग गई। उस समय जगन वहां पर कोमेश को छोड़कर भाग जाने की बजाय किसी तरह पुलिस से बचकर कोमेश को एक निजी ​नर्सिंग होम में लेकर गया, जिसकी भनक पुलिस को लग गई तो पुलिस भी वहां पहुंच गई। इस दौरान जगन ने पुलिस के सामने शर्त रखी कि कोमेश के इलाज के लिए उसे उसके साथ रहने दिया जाए, वह पुलिस की सभी शर्त मान लेगा। पुलिस ने उसकी बात मानी तो उसने वर्ष 2001 में सरेंडर कर दिया।

Dacoit Jagan Gurjar Forth time surrender Now in Dholpur Rajasthan

बेटी की शादी में खाई जुर्म छोड़ने की कसम

बताया जाता है कि 1994 में जीजा की हत्या के बाद जगन ने जुर्म की दुनिया में कदम रख लिया था और मारपीट, लूटपाट, फिरौती व डकैती जैसी 100 से ज्यादा वारदातों को अंजाम दिया। हाल ही 12 जून को गांव करनपुर-सायकापुरा में महिलाओं को नग्न करके घुमाया। नौ साल पहले जगन की बेटी शादी हुई थी। कहा जाता है कि उसमें जगन ने अपराध दुनिया छोड़ देने की कसम खाई थी। तीन बार सरेंडर भी किया, मगर हर बार वापस जुर्म की राह पकड़ ली।

Dacoit Jagan Gurjar Forth time surrender Now in Dholpur Rajasthan

जगन गुर्जर के आत्मसमर्पण

27 जून, 2019 को धौलपुर के शाही तालाब के पास एसपी अजय सिंह के समक्ष।
19 अगस्त, 2018 को बयाना में तत्कालीन आईजी मालिनी अग्रवाल के समक्ष।
30 जनवरी 2009 को कैमरी गांव के जगन्नाथ मेले में कांग्रेस नेता सचिन पायलट के सामने।
वर्ष 2001 में तत्कालीन धौलपुर एसपी बीजू जॉर्ज जोसफ के सामने।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+