Rajasthan: बारिश में LPG सिलेंडर की होम डिलीवरी, केंद्रीय मंत्री ने लिखा-'चूल्हा जलता रहेगा, देश बढ़ता रहेगा'
भारी बारिश के बीच रसोई गैस सिलेंडर की डिलीवरी का वायरल वीडियो राजस्थान के बाड़मेर जिले के गांव ढोक का है।
अरब सागर से उठे चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के असर की वजह से राजस्थान में भारी बारिश हुई। गुजरात से लगते राजस्थान के बाड़मेर में तो बारिश खूब तबाही मचाई। कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ डाला। (वीडियो नीचे)
भारी बारिश से बाड़मेर में जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। लोग घरों में कैद होकर रह गए। इस बीच रसोई गैस की होम डिलीवरी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे ट्विटर पर भारत सरकार के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शेयर किया है।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लिखा कि 'चूल्हा जलता रहेगा, देश बढ़ता रहेगा। ऊर्जा उपलब्धता सुनिश्चित करना। कर्तव्य के प्रति सराहनीय समर्पण के साथ, भारत के ऊर्जा क्षेत्र का यह निडर सिपाही राजस्थान के बाड़मेर में ढोक गांव में एक उपभोक्ता के घर पर इंडेन रिफिल की आपूर्ति करने के लिए बिपारजॉय के प्रभाव का बहादुरी से सामना करता है।
बता दें कि बाड़मेर के गांव ढोक में भारी बारिश हो रही होती है, जिसमें गैस कंपनी से जुड़ा आदमी घर-घर रसोई गैस की होम डिलीवरी करता नजर आ रहा है। वह गैस सिलेंडर को बारिश के बहते पानी से लेकर उपभोक्ता के घर तक पहुंचता है।
सोशल मीडिया पर इस डिलीवरी मैन की खूब तारीफ कर रहे हैं। वीडियो को 207 बार रीट्वीट किया जा चुका है। 988 लोगों ने लाइक किया है। एक यूजर कमेंट में लिखते हैं कि महान कर्मचारी का आभार। वहीं, एक यूजर लिखते हैं कि 'कांग्रेस राज में सामान्य मौसम में भी लोगों को सिलेंडर जाके लेके आने पड़ते थे। पहले आउट ऑफ स्टॉक बहुत जल्दी होता था और आज घर पर आ रहा'
Recommended Video
{document1}












Click it and Unblock the Notifications