Cyclone Biparjoy Updates: जारी है चक्रवाती तूफान का तांडव, राजस्थान में Red Alert, ट्रेनें रद्द
Cyclone Biparjoy Updates: अरब सागर के चक्रवाती तूफान 'बिपारजॉय' ने पिछले हफ्ते गुजरात में जमकर उत्पात मचाया था लेकिन अब ये ड्रिपेशन में बदल चुका है लेकिन इसके बावजूद इसका प्रभाव कम नहीं हुआ है। गुजरात के बाद अब इसने राजस्थान में तांडव किया हुआ है, जिसके कारण इस वक्त राज्य के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है और कई जगहों पर तो बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं।

पाली, जालोर, बाड़मेर और सिरोही में तो कई इलाके जलमग्न है तो वहीं सवाई माधोपुर, बूंदी, कोटा, करौली, बारां, भीलवाड़ा और टोंक में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी है। मौसम विभाग ने लोगों को चेतावनी दी है कि वो घर से बाहर निकलते वक्त जरूर एक बार मौसम की जानकारी ले लें।
राजस्थान में ट्रेन सेवाएं प्रभावित
आपको बता दें कि इस चक्रवात बिपारजॉय के कारण राजस्थान में ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं है, कई ट्रेनों के रूट बदले गए हैं तो कई रेल सेवाओं को रद्द कर दिया गया है। भारी बारिश की वजह से कई स्थानों पर रेल की पटरियां भी उखड़ गई हैं।
पांच जगहों पर पटरियां उखड़ गई
इस बारे में खुद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्वीट करके कहा था कि 'इस वक्त राजस्थान में पांच जगहों पर पटरियां उखड़ गई हैं, जिन्हें ठीक करने काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। फिलहाल इसके कारण कई ट्रेनों को हमें रद्द और डायवर्ट करना पड़ा है।'
जो ट्रेनें रद्द हुई हैं उनके नाम निम्नलिखित हैं...
- जोधपुर-भीलडी एक्सप्रेस (04841),
- भीलड़ी-जोधपुर एक्सप्रेस (04842),
- जोधपुर-पालनपुर एक्सप्रेस (14893)
- पालनपुर-जोधपुर एक्सप्रेस (14894)
हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि तूफान अब कमजोर हो गया है और इसका रूख सोमवार से मध्य प्रदेश की ओर हो गया है और इसी वजह से अब पश्चिमी मध्य प्रदेश में भारी बारिश होने की आशंका है और इसके लिए अलर्ट जारी किया गया है। इसकी तीव्रता और चाल में कमी आई है और इसका प्रभाव अगले दो दिनों के बाद कम हो जाएगा, फिलहाल सभी को सेहत के प्रति अलर्ट रहने की है और घर से बाहर निकलते वक्त मौसम विभाग की दी गई हिदायत को मानने की जरूरत है।












Click it and Unblock the Notifications