Rajasthan News: नागौर में मिलावटखोरों का आ गया नम्बर, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य पर शिंकजा,
Rajasthan News: राजस्थान में मिलावटखोरों पर लगातार कार्रवाई के बाद भी लगातार मिलावटखोरी के मामले सामने आ रहे है। सूबे की भजनलाल सरकार ने मिलावटखोरों पर कार्रवाई के लिए "शुद्ध आहार - मिलावट पर वार" अभियान चलाया हुआ है।
राजस्थान सरकार के अभियान के दौरान लगातार कार्रवाई में मिलावटखोरों पर नकेल कसी जा रही है। आज नागौर में एमडीएच की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का सीएमएचओ ने औचक निरीक्षण किया और सैम्पल लिए गए है।

नागौर केखाद्य सुरक्षा दल ने एमडीएच ब्रांड के मसालों के सैंपल लेकर जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेज दिए है। अब जांच रिपोर्ट आने पर मिलावटखोरी पर कार्रवाई की जाएगी।
आमजन को शुद्ध एवं पौष्टिक खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से "शुद्ध आहार - मिलावट पर वार" अभियान के तहत अतिरिक्त मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी शुभ्रा सिंह एवं राज्य खाद्य सुरक्षा आयुक्त इकबाल खान के निर्देशानुसार नागौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर राकेश कुमावत के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा दल ने बीकानेर रोड स्थित रीको इंडस्ट्रीज एरिया में एमडीएच मसाला मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का औचीक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा दल ने एमडीएच कंपनी के सांभर मसाला चना मसाला गरम मसाला व चंकी चाट मसाला के सैंपल लिए। इन मसाले के सैंपल को चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग की फूड लैब में जांच के लिए भेजा जाएगा।
उल्लेखनीय है कि जयपुर शहर में गत माह अप्रैल 2024 के दौरान एमडीएच कंपनी के चना मसाला का नमूना खाद्य सुरक्षा दल की ओर से लिया गया था। उक्त चना मसाला के सैंपल की खाद्य प्रयोगशाला में जांच की गई। जांच के उपरांत चना मसाला का नमूना अनसेफ होना पाया गया।
इसीलिए आज अतिरिक्त मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा राज्य खाद्य सुरक्षा आयुक्त के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर राकेश कुमावत के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा दल ने नागौर शहर स्थित एमडीएच कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का निरीक्षण किया।
सीएमएचओ राकेश कुमावत ने बताया कि एमडीएस ब्रांड के चना मसाला के बैच नंबर आरजे 009 को मौके पर री कॉल करवाया गया। यह सैंपल खाद्य सुरक्षा अधिकारी विशाल मित्तल, संदीप अग्रवाल, बाबूलाल चौधरी व गणपतराम जाट द्वारा लिए गए।
वहीं निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने एमडीएच की नागौर स्थित मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का निरीक्षण किया जिसमें मसाला मेकिंग, पैकेजिंग, स्टोरेज सहित साफ सफाई व्यवस्था मापदंडों के अनुसार पाई गई।
आमजन को शुद्ध आहार मिले, इसके लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह मुस्तैद है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विभाग के खाद्य सुरक्षा अधिकारी नियमित रूप से निरीक्षण करते हुए खाद्य पदार्थ के सैंपल ले रहे हैं।
साथ ही आमजन को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 तथा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के बारे में भी जागरूक भी किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications