जयपुर के हॉटस्पॉट रामगंज से सीकर पहुंचा कोरोना वायरस, एक पॉजिटिव व्यक्ति की मौत
जयपुर के हॉटस्पॉट रामगंज से सीकर पहुंचा कोरोना वायरस, एक पॉजिटिव व्यक्ति की मौत
सीकर। राजस्थान में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। अब तक लगभग सुरक्षित रहे सीकर में भी कोरोना ने कहर ढाना शुरू कर दिया है। यहां पर बीती रात कोरोना की वजह से एक मरीज की मौत हुई है। वहीं, कुल पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा बढ़कर चार हो गया है।

राजस्थान में कोरोना के 2 हजार पॉजिटिव
बता दें कि राजस्थान के 26 कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। 24 अप्रैल को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक अब तक कुल 2000 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें 36 नए केस 24 अप्रैल को सामने आए हैं। बता अगर शेखावाटी की करें तो सीकर, चूरू और झुंझुनूं में से सबसे खराब हालत झुंझुनूं की है। यहां पर 41 लोगों को कोरोना हो चुका है, जिनमें 28 ठीक भी हो गए और 17 को अस्पताल से डिस्चार्ज भी कर दिया गया है।

चूरू में अब तक दस केस
वहीं, चूरू इस मामले में दूसरे नंबर पर है। तब्लीगी जमात वालों की वजह से यहां पर अब तक 14 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। सीकर में अब तक सिर्फ चार केस रिपोर्ट किए गए हैं। चार में से एक की मौत हो गई। सीकर सीएमएचओ अजय चौधरी ने बताया कि गुरुवार रात को सीकर में कोरोना पॉजिटिव की मौत के बाद मृतक के लक्ष्मणगढ़ उपखंड के गांव हमीरपुरा में कर्फ्यू लगा दिया गया है। इसके अलावा सीकर शहर की एक महिला की भी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ऐसे में सीकर शहर के कई इलाकों में भी कर्फ्यू लगाया गया है।

मौत के बाद आई रिपोर्ट
सीकर में जिस कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति की मौत हुई है। उसकी जांच रिपोर्ट मौत के बाद आई है, जिसमें वह पॉजिटिव पाया गया है। यह व्यक्ति झुंझुनूं के नवलगढ़ से सीकर इलाज कराने आई महिला के साथ उसी वार्ड में भर्ती थे। दोनों जांच में पॉजिटिव निकले हैं। वहीं, एक अन्य महिला जो जयपुर कोरोना वायरस हॉटस्पॉट रामगंज से सीकर शहर में आई थी। उसकी भी कोरोना वायरस पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद सीकर शहर के कई इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। तमाम रास्तों पर बैरिकेड लगाकर पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। मेडिकल टीमें भी लगा दी गई हैं। कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति की मौत के बाद सीकर जिला कलेक्टर यज्ञ मित्र सिंह देव के आवास पर आपात बैठक हुई। इसके बाद कर्फ्यू के आदेश जारी किए गए। वहीं आगे की रणनीति भी बनाई गई।












Click it and Unblock the Notifications