राजस्थान में रिश्ते हुए दागदार, यह कौन थे भाई जिन्होंने तीन साल की बहन से कर दी दरिंगदी, जानिए पूरा मामला
Rajasthan News: राजस्थान में लाख कोशिशों के बाद मासूम बेटियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस सवालों के घेरे में है। एक बार फिर तीन साल की बहन से गैंगरेप कर ईंट से बेरहमी से सिर कुचल कर शव नदीं में फैंकने का मामला चर्चाओं में है।
दरअसल दो चचेरे भाइयों ने 3 साल की मासूम के साथ पहले गैंगरेप किया। इसके बाद उसकी हत्या कर बीहड़ में फेंक दी। बेटों के अपराध को छिपाने के लिए मासूम के ताऊ ने उसका शव चंबल नदी में फेंक दिया।

यह पूरा मामला धौलपुर जिले के राजाखेड़ा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। मासूम की मां ने जब पुलिस को सूचना दी, तो पुलिस ने पानी के 10 फीट अंदर से शव को बाहर निकाला और पोस्टमॉर्टम कराया, जिसमें बच्ची के साथ रेप की पुष्टि हुई है।
धौलपुर एसपी सुमित मेहरड़ा ने बताया- 21 मई की सुबह 10 बजे राजाखेड़ा थानाधिकारी वीर सिंह को सूचना मिली कि एक बच्ची की हत्या कर सोमवार रात में उसका शव चंबल नदी में बहाया गया है।
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गांव वालों की मदद से करीब एक घंटे में शव को नदी से निकाला गया। इसके बाद मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
मामले में जांच और सबूत जुटाने के लिए धौलपुर से फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। 22 मई बुधवार को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मासूम के साथ रेप की पुष्टि हुई।
महज 24 घंटे में रिश्तेदारों को किया डिटेन
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मां कि रिपोर्ट मिलने के बाद मंगलवार को ही पुलिस ने टीमों का गठन कर दोनों नाबालिग और रिश्तेदारों की तलाश शुरू कर दी। महज 24 घंटे में पुलिस ने एमपी बॉर्डर के बीहड़ों से दोनों नाबालिग को डिटेन कर लिया। साथ ही मामले में अन्य दो रिश्तेदारों को डिटेन कर लिया गया है।
सीआई वीर सिंह ने बताया थाना क्षेत्र की महिला ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि वह 20 मई की शाम 5 बजे गांव के एक बुजुर्ग को गेहूं देने के लिए गई थी। इस दौरान शाम के समय में जेठ के दोनों लड़के बकरियां चराने के बहाने मेरी बेटी को ले गए।
रात को बच्ची जब घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रात 8 बजे बेटी का शव घर से 300 मीटर दूर स्कूल के पास बीहड़ में मिला। इस दौरान मेरे तीन जेठों ने अपराध को छिपाने के लिए रात में ही बेटी के शव का 700 मीटर दूर चंबल नदी में जलदाह कर दिया।
सीआई ने बताया कि बच्ची के बीहड़ में लहूलुहान मिलने पर परिजनों की ओर से पुलिस को कोई भी सूचना नहीं दी गई थी। जिस पर मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ।
नाबालिग और डिटेन किए रिश्तेदारों से पूछताछ में सामने आया है कि बालिका के साथ गैंगरेप के बाद उसके सिर पर ईंट से वार करके हत्या कर दी। इसके बाद अपराध छिपाने के लिए खून से सने कपड़ों को घर के पीछे फेंक दिया। जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया है।
राजाखेड़ा थाने पर 3 साल की बच्ची की लाश मिलने की सूचना पर तत्काल FIR दर्ज कर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा FSL के साथ निरीक्षण किया और अनुसंधान आरंभ किया। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए 4 टीमें बनाई गईं।
बच्ची का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया जिसमें हत्या से पहले दुष्कर्म की पुष्टि हुई। त्वरित कार्यवाही करते हुए 24 घंटे के भीतर इस घटना में शामिल बच्ची के निकट रिश्तेदार 2 नाबालिग (विधि से संघर्षरत) बालकों को निरुद्ध किया गया।
साथ ही साक्ष्यों को छिपाने के आरोप में अन्य 2 रिश्तदारों को भी डिटेन किया गया है। प्रकरण को केस आफिसर स्कीम में लेकर शीघ्र अनुसंधान व ट्रायल पूर्ण करवाई जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications