भीड़ बनाती रही वीडियो, वो काटता रहा चचेर भाई का गला, हत्या कर बोला-'बचपन में चाचा उड़ाते थे मेरा मजाक'
सीकर। राजस्थान के सीकर जिले के दांतारामगढ़ के करड़ गांव से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। वीडियो देखकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो रहे हैं, इसमें एक युवक अपने चचेरे भाई का गला काटता दिख रहा है।

गले पर चला दी ब्लेड, मौके पर ही मौत
दरअसल, पूरा मामला एक ही परिवार का है। मृतक 12 वर्षीय उत्तम अपने घर से बाजार कोई काम के लिए निकला था। उसका पीछा करते हुए आए आरोपी चचेरा भाई कैलाश ने बीच बाजार में पहले तो उत्तम से झगड़ा किया औऱ फिर उसको निचे गिराकर उसके गले पर धारदार ब्लेड चला दी, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।
टोने टोटके को लेकर चल रही थी रंजिश
लोगों की सूचना पर दांतारामगढ़ थानाधिकारी हिम्मत सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। चर्चा है कि दोनों परिवारों के बीच टोने टोटके को लेकर लंबे समय से रंजिश चल रही थी। हत्या का आरोपी कैलाश आईटीआई किया हुआ था।
सामने खड़े लोग बनाते रहे वीडियो
बता दें कि शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे दांतारामगढ़ में राशन की दुकान के पास वारदात को अंजाम दिया गया। यहां करीब 50 लोगों की भीड़ राशन लेने आई हुई थी। महज 30 मीटर दूर ही खड़े लोग घटना का अपने मोबाइल से वीडियो बनाते रहे, मगर बच्चे को बचाने का प्रयास किसी ने किया और उनके सामने ही कैलाश ने अपने चचेरे भाई का गला रेत दिया।
आरोपी ने यह बताई हत्या की वजह
मीडिया की खबरों के अनुसार आरोपी ने बताया कि जब वह पढ़ता था तो चाचा गोपाल उसे धमकाता था कि वो पढ़ क्यों रहा है। उसे नहीं पढ़ना है। उसके बचपन में पढ़ाई को लेकर उसका मजाक उड़ाया करते थे। इसलिए कैलाश ने अब उनके बेटे को जान से मार दिया।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications