भीलवाड़ा में कोरोना पॉजिटिव बुजुर्ग की मौत, बागड़ अस्पताल के 19 डॉक्टर, स्टाफ व मरीज आए चपेट में

राजस्थान : भीलवाड़ा में कोरोना पॉजिटिव बुजुर्ग की मौत, जयपुर-झुंझुनूं एक-एक नए केस, 41 तक पहुंचा आंकड़ा

भीलवाड़ा। कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने के मामले में राजस्थान के भीलवाड़ा में स्थिति भयावह है। गुरुवार को यहां पर कोरोना पॉजीटिव एक बुजुर्ग की मौत हो गई। राजस्थान में कोरोना पॉजीटिव मरीज की मौत का यह पहला मामला है।

coronaVirus positive patient died in Bhilwara Rajasthan

निजी अस्पताल बांगड़ में इलाज करवाने वाले भी पॉजिटिव
26 मार्च तक भीलवाड़ा के 19 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। चौंकाने वाली बात यह है कि भीलवाड़ा में 19 में से 15 कोरोना पॉजिटिव ब्रजेश बांगड़ अस्पताल के डॉक्टर, नर्सिंगकर्मी और अन्य स्टाफ है। बाकी इसी हॉस्पिटल के रोगी हैं, जिन्होंने यहां इलाज करवाया था।

अन्य कई बीमारियों से जूझ रहे थे नारायण सिंह

जानकारी के अनुसार राजस्थान के भीलवाड़ा सब्जी मंडी इलाके के रहने वाले 73 वर्षीय वृद्ध नारायण सिंह क्रोनिक किडनी डिजीज व मधुमेह के रोगी थे। तीन मार्च को ब्रेन स्ट्रोक के बाद नारायण सिंह को कोमा में चले जाने के कारण उन्हें ब्रजेश बांगड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

तीन से 11 मार्च तक चला इलाज
यहां पर उनका 3 से 11 मार्च तक इलाज चला। सेहत में सुधार देखते हए संबंधित डॉक्टर ने उनको अस्पताल से घर ले जाने की सलाह दी। बांगड़ अस्पताल में कोरोना के मरीज मिलने के बाद नारायण सिंह के भी नमूने लिए गए तो वे भी कोरोना पॉजिटिव निकले।

प्रशासन नहीं मान रहा कोरोना से मौत

भीलवाड़ा जिला कलेक्टर राजेन्द्र भट्ट के अनुसार नारायण सिंह की मौत 26 मार्च को हुई है, लेकिन नारायण सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से पहले ही किडनी फेलियर व ब्रेन स्ट्रोक के कारण कोमा में थे। इसलिए यह कहना उचित नहीं है कि नारायण सिंह की मौत कोरोना से ही हुई है। गुरुवार को एक और पाॅजिटिव केस आने के बाद भीलवाड़ा में पाॅजिटिव मरीजों का आंकड़ा 19 पहुंच गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+