Corona Jhunjhunu : पति-पत्नी व बेटी कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद ऐसे हैं झुंझुनूं के हालात, पूरे राजस्थान में धारा 144 लागू

जयपुर। राजस्थान के झुंझुनूं जिला मुख्यालय पर पति, पत्नी व बेटी के कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए जाने के बाद से पूरे राजस्थान में हड़कंप मचा हुआ है। राजस्थान सरकार ने पूरे प्रदेश में धारा 144 लागू किए जाने समेत कई फैसले लिए हैं। वहीं, झुंझुनूं के जिस मोहल्ले के एक ही परिवार के तीन लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि होने के बाद पूरे मोहल्ले को सील कर दिया है। इनके घर से एक किलोमीटर के दायरे में कर्फ्यू लगाया गया है ता​कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।

आठ मार्च को लौटे थे इटली से

आठ मार्च को लौटे थे इटली से

झुंझुनूं जिला कलेक्टर यूडी खान के अनुसार झुंझुनूं का एक परिवार आठ मार्च को इटली से लौटा था। चीन के बाद इटली में कोरोना का खौफ सबसे ज्यादा है। इन लोगों में भी कोरोना के लक्षण पाए जाने पर इन्हें दो दिन पहले झुंझुनूं जिला मुख्यालय स्थित भगवान दास खेतान अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां जांच के दौरान इनमें कोरोना वायरस पॉजीटिव की पुष्टि हुई है।

 350 टीमें कर रही सर्वे

350 टीमें कर रही सर्वे

बता दें कि झुंझुनूं में कोरोना से पीड़ित इन लोगों के मोहल्ले से बड़ी संख्या में लोग इटली रह रहे हैं। ऐसे में अन्य लोगों के कोरोना से संक्रमित होने का डर है। एक ही परिवार के तीन लोगों में कोरोना पॉजीटिव पाए जाने के बाद से प्रशासन ने स्वास्थ्य को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य विभाग की 350 से ज्यादा टीमें मोहल्ले में लोगों की स्क्रीनिंग कर रही हैं।

 रात से झुंझुनूं बस स्टैण्ड बसों की रोक

रात से झुंझुनूं बस स्टैण्ड बसों की रोक

झुंझुनूं जिला कलेक्टर के निर्देश पर 18 मार्च की रात से झुंझुनूं केन्द्रीय बस स्टैण्ड से बसों का संचालन बंद कर दिया गया है। क्योंकि झुंझुनूं केन्द्रीय बस स्टैण्ड उसी मोहल्ले के पास वाली जगहों में से एक है। झुंझुनूं में रोडवेज बस स्टैण्ड, पीरू सिंह सर्किल, कलेक्ट्रेट, गुढ़ा मोड़, भगवान दाख खेतान अस्पताल के आस-पास कर्फ्यू जैसे हालात हैं।

 इन मार्गों से गुजरेंगी बसें

इन मार्गों से गुजरेंगी बसें

झुंझुनूं केन्द्रीय बस स्टैण्ड पर राजस्थान पथ परिवहन निगम की बसों की आवाजाही बंद की, मगर यात्रियों की सुविधा को देखते हुए निगम की बसों का संचालन झुंझुनूं में पंचदेव महादेव मंदिर के पास से किया जाएगा। निगम बसें जयपुर जाने के लिए पंचदेव मंदिर से अग्रसेन सक्रिल, पिपली चौक, मंडावा मोड़, सिरियासर, नूआं होते हुए ढिगाल जा सकेंगी। सभी वाहन-परिचालकों को इसी रूह का इस्तेमाल किए जाने के लिए पाबंद किया गया है।

सीएम अशोक गहलोत ने दिए ये निर्देश

सीएम अशोक गहलोत ने दिए ये निर्देश

झुंझुनूं में कोरोना के तीन केस सामने आने के बाद राजस्थान सरकार आपाद बैठकों का दौर शुरू हो गया। सीएम अशोक गहलोत ने बैठकों ​में निर्देश दिए हैं कि जांच में लक्षण सामने आने पर ऐसे व्यक्तियों को 14 दिन तक पूरी तरह होम आईसोलेशन में रखा जाए। साथ ही एयरपोर्ट पर उन के हाथ पर मुहर लगाई जाए। इसके अलावा उनके घर के बाहर भी इस संबंध में सूचना चस्पा की जाए ताकि आस-पड़ोस के लोग उनसे नहीं मिले और संक्रमण से बचे रह सकें।

31 मार्च तक लागू रहेगी धारा 144

राजस्थान में कोरोना के कहर को देखते हुए सीएम अशोक गहलोत ने धारा 144 लागू किए जाने की घोषणा की है। #CoronaVirus के संक्रमण से लोगों का जीवन बचाने के लिए प्रदेश भर में प्रथम चरण में 31 मार्च तक धारा 144 लागू किए जाने के निर्देश दिए हैं। जिला मजिस्ट्रेट, उपखण्ड अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने के लिए अधिकृत किया गया है।

 विदेशों में फंसे लोगों की वापसी

विदेशों में फंसे लोगों की वापसी

बता दें कि राजस्थान से बड़ी संख्या में लोग विदेशों में रह रहे हैं। शेखावाटी के झुंझुनूं, चूरू और सीकर जिले में खाड़ी देशों में लाखों कामगार हैं। जयपुर में समीक्षा बैठक में सीएम अशोक गहलोत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विदेशों में फंसे राजस्थान के निवासियों की सुरक्षा को लेकर विदेश मंत्रालय से बात की जाए। विदेशों से हवाई मार्ग से आने वाले यात्रियों को एयरपोर्ट के पास स्थित, चिन्हित किए गए होटलों में ठहराकर उनकी पूरी स्क्रीनिंग की जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+