कोरोना संकट : पिता की मौत पर बेटे ने पीपीई किट पहन कर जनाजे को दिया कंधा

सीकर। कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम में जुटा सीकर का जिला प्रशासन व चिकित्सा विभाग सामाजिक सरोकार के साथ मानवीय संवेदनाओं पर खरा उतर रहा है। एक तरफ लॉकडाउन के चलते लोगों को घरों में रहने के लिए अपील की जा रही है। वहीं, दूसरी ओर क्वारेनटाइन में रखे गए लोगों के खाने पीने की व्यवस्था ही नहीं उनकी भावनाओं को भी मानवीय दृष्टिकोण से देखा जा रहा है।

सीकर सीएमएचओ ने दिखाई मानवीय संवदेना

सीकर सीएमएचओ ने दिखाई मानवीय संवदेना

मानवीय संवेदनाओं से जुड़े जिला प्रशासन व चिकित्सा विभाग का यह स्वरूप नजर आया। सीकर के फतेहपुरी रोड अकबरी मस्जिद निवासी मोहम्मद सबीर के पिता मोहम्मद यासीन का इंतकाल हो गया। उन्होंने पिता के इंतकाल पर बेटे की मनोदशा को समझाते हुए सीकर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय चौधरी को अपनी भावना से अवगत कराया।

 पालवास रोड पर क्वारेनटाइन स्थल

पालवास रोड पर क्वारेनटाइन स्थल

इस दौरान सीकर शहर के विधायक राजेंद्र पारीक, नगर परिषद के सभापित जीवणा खां ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय चौधरी से वार्ता की और इस संबंध में उचित प्रबंधन के लिए चर्चा की। इस पर सीएमएचओ डॉ चौधरी ने उनको आश्वस्त किया कि चिकित्सा विभाग की ओर से बेहतर प्रबंध किया जाएगा और उन्होंने अपनी टीम को पालवास रोड स्थित क्वारेनटाइन स्थल के लिए रवाना किया। बस, फिर क्या। कुछ देर में ही पालवास रोड पर बनाए गए क्वारेनटाइन स्थल पर चिकित्सा विभाग की रेपिड रिस्पोंस टीम 108 एम्बुलेंस के साथ पहुंची।

 मिली 108 एम्बुलेंस की सहायता

मिली 108 एम्बुलेंस की सहायता

यहां पर मोहम्मद सबीर की पुनः स्क्रीनिंग की गई। फिर उनको उनके पिता मोहम्मद यासीन के इंतकाल की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मोहम्मद यासीन की आंखों से आंसू बह निकले। अधिकारियों ने उसे ढांढस बंधवाया और जनाजे में शरीक होने के कहा। हाथों हाथ उनको पीपीई किट पहनाया। कब्रिस्तान में अपने पिता यासीन के अंतिम दर्शन करने के साथ मोहम्मद सबीर ने जनाजे की नमाज व फातिया पढी और अपने हाथों उनको सुपुर्द ए खाक किया। रस्में पूर्ण करवाई और उसे वापस क्वारेनटाइन स्थल के लिए 108 एम्बुलेंस से रवाना करवाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+