कांग्रेस पार्टी ने राजस्थान के दो बड़े नेताओं को 6 साल के लिए किया सस्पेंड
कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते पूर्व विधायक अमीन खान को 6 वर्ष के लिए सस्पेंड कर दिया है। इसके साथ ही राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव बालेंद सिंह शेखावत को भी तत्काल प्रभाव से 6 साल के लिए सस्पेंड कर दिया है।
दोनों को पार्टी ने अनुशानहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधि के चलते सस्पेंड किया है। अहम बात है कि राजस्थान में चुनाव संपन्न होने के बाद ही दोनों पार्टी नेताओं के खिलाफ यह कार्रवा की गई है।

बता दें कि राजस्थान में दूसरे चरण के समाप्त होने के साध ही कांग्रेस ने राजस्थान के दोनों बड़े नेताओं के खिलाफ यह कार्रवाई की है। बाड़मेर जिले के शिव विधानसभा क्षेत्र से कई बार के विधायक अमीन खान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पार्टी ने उन्हें छह साल के लिए पार्टी से बर्खास्त कर दिया है।
अमीन खान पर आरोप है कि उन्होंने पार्टी के खिलाफ कार्य किया। वहीं अमीन खान के परिवार का कहना है कि उन्हें पहले ही इस कार्रवाई का अंदेशा हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications