Congress MLA Krishna Poonia के खिलाफ SHO सुसाइड मामले में सीबीआई कोर्ट ने वारंट जारी किया

करीब तीन साल पुराने मामले में कांग्रेस विधायक कृष्णा पूनिया की परेशानी बढ़ सकती है। राजस्थान की सीबीआई कोर्ट ने सुसाइड मामले में वारंट जारी किया है।

Congress MLA Krishna Poonia

Congress MLA Krishna Poonia की परेशानी बढ़ सकती है। 2020 के स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) सुसाइड मामले में राजस्थान की स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने पूनिया के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया है। रिपोर्ट के मुताबिक कृष्णा पूनिया पर बीकानेर संभाग के राजगढ़ (चूरू) थाने के तत्कालीन प्रभारी विष्णुदत्त बिश्नोई को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है।

फांसी से लटके मिले SHO

बता दें कि कृष्णा पूनिया तीन बार की ओलंपियन, देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री और खेल के क्षेत्र में दिए जाने वाले अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किए जा चुके हैं। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की एक अदालत ने मंगलवार को कांग्रेस विधायक और पूर्व ओलंपियन कृष्णा पूनिया के खिलाफ एक पुलिस अधिकारी की आत्महत्या के मामले में वारंट जारी किया। मई 2020 में एसएचओ को अपने सरकारी आवास पर फांसी पर लटका पाया गया था।

मृतक SHO का व्हाट्सऐप चैट सनसनीखेज!

रिपोर्ट्स के मुताबिक चूरू के पुलिस अधीक्षक को संबोधित एक सुसाइड नोट में, एसएचओ ने कहा था कि वह "अपने चारों ओर बनाए गए दबाव को सहन करने में सक्षम नहीं" थे। एसएचओ और उनके कार्यकर्ता मित्र के बीच एक व्हाट्सएप चैट का स्क्रीनशॉट वायरल हुआ था जिसमें पुलिस अधिकारी ने दावा किया था कि वह "स्थानीय स्तर पर गंदी राजनीति में फंस गया था।"

CM गहलोत के पूर्व OSD से भी हुई पूछताछ

मामले की जांच सीबीआई द्वारा की जा रही है। इस मामले में पूनिया के अलावा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पूर्व ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (ओएसडी) से भी केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के अधिकारियों ने पूछताछ की थी।

ये भी पढ़ें- Black Money: केंद्र सरकार का दावा- आयकर विभाग ने 2,476 करोड़ रुपये काला धन टैक्स जमा किया

Recommended Video

    Rajya Sabha में Shakti Singh Gohil ने Ravan-Kansa का क्यों किया जिक्र? | वनइंडिया हिंदी | *Politics

    मदद बस एक कॉल दूर

    पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

    iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

    सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+